haribhoomi hindi news
शाहरुख खान की फिल्म Om Shanti Om का ‘इतनी शिद्दत’ डायलॉग आज भी बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में The Academy ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिस पर नेटिजंस के दिलचस्प रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक बार फिर ग्लोबल लेवल पर चर्चा में आ गए हैं। इस बार इंटरनेशनल फिल्म ऑर्गेनाइजेशन The Academy ने उनकी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

‘ओम शांति ओम’ का आइकॉनिक सीन शेयर

The Academy ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'Om Shanti Om' का एक खास सीन शेयर किया है। इस सीन में शाहरुख खान ‘इतनी शिद्दत से तुझे पाने की कोशिश की है…’ वाला पॉपुलर डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं।

कैप्शन में लिखा खास मैसेज

इस वीडियो के साथ एकेडमी ने कैप्शन में लिखा, “किस्मत की एक बात है, यह कभी चूकती नहीं।” इस लाइन ने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया।

यह पहली बार नहीं है जब The Academy ने शाहरुख खान को याद किया हो। इससे पहले उन्होंने DDLJ का पोस्टर भी शेयर किया था, जिससे फैंस काफी खुश हुए थे।

फैंस के मजेदार रिएक्शन

इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “किंग के आगे सब झुकते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “ऑस्कर देने में अभी भी देर नहीं हुई है।”

स्टार्स से सजी थी फिल्म

साल 2007 में रिलीज हुई 'Om Shanti Om' का निर्देशन फराह खान ने किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल और श्रेयस तलपड़े भी नजर आए थे। यह दीपिका की डेब्यू फिल्म थी।

ग्लोबल स्टार हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। एकेडमी द्वारा उनके डायलॉग को शेयर किया जाना इस बात का सबूत है कि उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

यह भी पढ़े - कैंसर के दर्द में भी इरफान खान ने निभाया पति का फर्ज, बेटे बाबिल ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

7