Logo
राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में कल होगी बेल हियरिंग। एक्टर को मिल सकती हैं जमानत। सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद समेत कई सितारों ने की मदद।

कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों ₹9 करोड़ के कर्ज मामले को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी हैं। उनके मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कई बड़े सितारों ने राजपाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

गोल्डी के मुताबिक, सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने सपोर्ट दिया है। डेविड धवन, रतन जैन और वरुण धवन ने भी मदद का भरोसा दिलाया हैं। मैनेजर ने कहा कि इस मुश्किल समय में बॉलीवुड राजपाल के साथ “चट्टान की तरह” खड़ा है।

राजपाल को कल मिल सकती हैं बेल

मैनेजर ने बताया कि राजपाल की बेल हियरिंग कल होने वाली हैं और उम्मीद हैं कि उन्हें जमानत मिल जाएगी। परिवार और फैंस को भरोसा है कि वह जल्द बाहर आकर फिर से फिल्मों में नजर आएंगे।

मदद के लिए आगे आए सेलेब्स

राजपाल यादव के समर्थन में कई कलाकार सामने आए हैं। अब तक सोनू सूद ने उन्हें अपनी नई फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट दिया हैं। उन्होंने अन्य प्रोड्यूसर्स से भी साइनिंग अमाउंट देने की अपील की हैं। पॉलिटिशियन तेज प्रताप यादव ने ₹11 लाख, KRK ने ₹10 लाख और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह ने ₹1.11 करोड़ देने की पेशकश की है।

तो वहीं गुरमीत चौधरी ने भी फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में राजपाल का साथ दें। इसके अलावा सिंगर गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे, उन्होंने भी साइनिंग अमाउंट भेज दिया हैं। FWICE ने भी इस मुश्किल समय में एक्टर को अपना सपोर्ट दिया है।

सरेंडर से पहले राजपाल का भावुक बयान

दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने कहा था, “मेरे पास कोई पैसा नहीं हैं, सर। मुझे अब कोई और रास्ता नहीं दिख रहा।” उन्होंने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय का सामना उन्हें अकेले ही करना पड़ेगा।

क्या हैं चेक वाउंस मामला?

साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए ₹5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और वे पैसा नहीं चुका पाए। बाद में दिए गए सात चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कोर्ट ने 2018 में उन्हें और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया।

जून 2024 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाई और बकाया चुकाने का मौका दिया। लेकिन फरवरी 2025 में कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया, क्योंकि पूरी रकम जमा नहीं हो पाई थी।
 

5379487