haribhoomi hindi news
मोनालिसा की पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ। फिल्म में लव स्टोरी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को दर्शाने की कोशिश की गई है।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली हिंदी फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में रिलीज किया गया। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म की पूरी टीम के साथ इसका ट्रेलर लॉन्च किया। सनोज मिश्रा ने बताया कि फिल्म की शुरुआत प्रयागराज से हुई थी, इसलिए इसका ट्रेलर भी यही जारी किया गया।

फिल्म की कहानी और ट्रेलर की झलक

ट्रेलर में मोनालिसा की जिंदगी की झलक दिखाई गई है। वह मणिपुर की अकेली लड़की है, जिसके दोस्त जानवर, पेड़-पौधे और एक पुतला हैं। अचानक मणिपुर में दो समुदायों कूकी और मैतेई के बीच विवाद बढ़ जाता है। धर्म परिवर्तन, जाति और राजनीति के मुद्दों के बीच मोनालिसा की लव स्टोरी शुरू होती हैं।

फिल्म कब होगी रिलीज?

The Manipur Files
Snapshot

डायरेक्टर सनोज मिश्रा के अनुसार फिल्म अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म दिल्ली और मणिपुर को जोड़ती हैं और ढाई घंटे की लंबी फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ सस्पेंस और थ्रिल भी मिलेगा।

फिल्म का बजट

The Manipur Files
Snapshot

फिल्म लगभग 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी हैं। इसकी शूटिंग नेपाल, मणिपुर और उत्तराखंड में हुई। फिल्म के 4 शेड्यूल पूरे किए गए और इसमें कुल 5 गाने हैं। मोनालिसा के किरदार का नाम अंगद है।

फिल्म के बारे में क्या बोली मोनालिसा?

मोनालिसा ने कहा कि फिल्म में काम करना उनके लिए बहुत खास अनुभव रहा। हिंदी न आने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपने डायरेक्टर और परिवार का भी धन्यवाद किया। मोनालिसा ने आगे कहा कि वह अपने गांव में स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनते देखना चाहती हैं।
 

7