VIDEO: 'आपको हर दिन याद करता हूं...' रणबीर ने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को किया मिस, फिल्मफेयर मिलने पर मां नीतू ने कही ये बात

Ranbir Kapoor in Filmfare 2024
X
रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
बीते दिन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन हुआ। इस साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। अवॉर्ड लेते वक्त रणबीर अपने पिता व दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर को याद किया जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Ranbir Kapoor on winning Filmfare Award: बीती शाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम रही। रविवार को गुजरात के गांधी नगर में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री की अलग-अलग कैटेगरीज में विजताओं को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। समारोह में कई सेलेब्रिटीज ने शिरकत की।

अवॉर्ड सेरेमनी में सेलेब्स ने लगाए चार चांद
बीती रात आलिया भट्ट्, रणबीर कपूर, करीना कपूर, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, तृप्ति डिमरी और ईशा गुप्ता समेत कई कलाकारों ने फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में शिरकत कर चार चांद लगाए। तो वहीं कई सितारों ने खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस देकर महफिल लूटी। इसी के साथ तमाम सितारों को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया। बीती रात एक्टर रणबीर कपूर और उनकी वाइफ व एक्ट्रस आलिया भट्ट के लिए सबसे बेहतरीन शाम रही।

रणबीर-आलिया ने जीता अवॉर्ड
फिल्म 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो वहीं आलिया भट्ट ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। अवॉर्ड लेते हुए रणबीर के कई वीडियो भी ऑनलाइन सामने आए हैं। एक वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि रणबीर अवॉर्ड लेते हुए कितने खुश नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर रणबीर ने अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को याद किया।

रणबीर ने पिता ऋषि कपूर को किया मिस
अवॉर्ड स्वीकार करते हुए रणबीर ने एक्सेपटेंस स्पीच में अपने दिवंगत पिता के लिए कहा- "मैं आपके बारे में हर वक्त सोचता हूं... आपको हमेशा याद करता हूं और महसूस करता हूं... आपके लिए प्यार और स्नेह इस प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं आप वहां शांत और पीसफुल होंगे।" इसके अलावा रणबीर ने अपनी लाडली बेटी राहा को भी याद करते हुए कहा कि 'आपके जन्म के बाद मैंने एनिमल के लिए शूट शुरू कर दी थी... और घर आकर आपको पाना, बेहद सुखद अनुभव देता है।'

मां नीतू कपूर ने लुटाया प्यार
रणबीर कपूर और आलिया के बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर अभिनेता की मां नीतू कपूर भी खुशी से फूली नहीं समाईं और इस जीत पर अपना प्यार लुटाती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर आलिया रणबीर की दो तस्वीरें शेयर कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने रणबीर-आलिया की पहली तस्वीर फिल्मफेयर 2024 और दूसरी फिल्मफेयर 2019 की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैंने सीक्रेट तरीके से आपके लिए प्रार्थना की थी... ठीक जैसे 2019 में संजू और राजी ने फिल्मफेयर में बाजी मारी थी.. इस साल भी आपके लिए प्रे किया। आप दोनों पर बहुत गर्व है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story