Raj Kundra: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम मामले में मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट से जमानत मिल गई है। यह मामला 150 करोड़ रुपये के कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़ा है।
मामला क्या है?
यह मामला 2018 में पुणे के निगडी और नांदेड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR से जुड़ा है। आरोप है कि 'वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड' और 'गेन बिटकॉइन' (gainbitcoin.com) के प्रमोटर अमित भारद्वाज ने निवेशकों को बिटकॉइन माइनिंग के नाम पर करोड़ों रुपये का नुकसान कराया। राज कुंद्रा पर आरोप था कि उन्हें मुख्य आरोपी अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी कीमत अब लगभग 150 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़े - 19 साल बाद इंडिया में परफॉर्म करेंगी शकीरा; जानिए कहां से बुक करे शो की टिकट!
दुबई के कारोबारी भी जुड़े
इस मामले में दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा को भी समन जारी किया गया था। दोनों आरोपियों को 19 जनवरी को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था। सितंबर 2025 में ईडी ने PMLA के तहत सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर उन्हें आरोपी बनाया।
यह भी पढ़े - अक्षय कुमार ने किया नॉर्थ-ईस्ट लोगों का सपोर्ट: नस्लीय भेदभाव पर बोले- 'वो भी उतने ही इंडियन हैं, जितना मैं हूं'
कुंद्रा का पक्ष
राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि उनके क्लाइंट ने 2021 से ईडी की जांच में पूरा सहयोग किया है। सभी जरूरी दस्तावेज जांच एजेंसी के पास पहले से मौजूद थे। कोर्ट ने माना कि राज कुंद्रा को कस्टडी में रखने की जरूरत नहीं थी।
यह भी पढ़े - क्या पति अपूर्व के साथ नहीं रहती दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस ने खुद बता दी रिश्ते की सच्चाई
ED का आरोप
ईडी का दावा है कि राज कुंद्रा ने बिटकॉइन के 'वॉलेट एड्रेस' की जानकारी देने से इंकार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, कुंद्रा ने अपराध की कमाई को वैध दिखाने के लिए अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ संपत्तियों का लेनदेन किया। कोर्ट में कुंद्रा ने खुद को केवल मीडिएटर बताया, लेकिन इसका कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सके।
यह भी पढ़े - बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का खुलासा, अनुराग कश्यप के साथ मचाएंगे धमाका