haribhoomi hindi news
Divya Agarwal: भव्या सिंह के दावे के बाद दिव्या ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर वीडियो शेयर किया। साथ ही बताई अपने रिश्ते की सच्चाई।

Divya Agarwal: 50 रियालटी शो पर भव्या सिंह ने खुलासा किया था कि दिव्या अग्रवाल अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती है। टीवी एक्ट्रेस और रियलिटी स्टार दिव्या अग्रवाल ने अब अपनी शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इन सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। 

दिव्या ने साझा किया वीडियो

दिव्या ने एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपूर्वा के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में लता मंगेशकर और तलत महमूद का मशहूर गाना 'इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा' सुनाई दे रहा है। दोनों एयरपोर्ट की ओर जाते हुए साथ दिखाई देते हैं।

यह भी पढ़े - यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज; एक्शन सीन देंख फैंस बोले - ब्लॉकबस्टर हैं फिल्म

पति के लिए लिखा प्यार भरा कैप्शन

वीडियो के साथ दिव्या ने पति अपूर्व के लिए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा, “मैंने तुमसे शादी सिर्फ इसलिए की क्योंकि तुम मुझे पूरी तरह समझते हो। तुमने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। तुम मेरे अंदर की असल इंसान को जानते हो। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।”

उन्होंने आगे लिखा कि वह आने वाले कई सालों को लेकर भी उत्साहित हैं, चाहे जिंदगी कितनी भी क्रेजी क्यों न हो।

यह भी पढ़े - Kajol के नाम-तस्वीर से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं!: दिल्ली HC ने एक्ट्रेस के पर्सनैलिटी राइट्स किए सुरक्षित

भव्या ने अलगाव का दावा किया

दरअसल, रियलिटी शो द 50 के दौरान दिव्या की निजी जिंदगी एक खुलासे के बाद चर्चा में आ गई थी। शो में कंटेस्टेंट भव्या सिंह ने दावा किया था कि दिव्या अपने पति से अलग रहती हैं और दिवाली के दौरान उनके घर में बड़ा विवाद हुआ था।

इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते और तलाक को लेकर कई तरह की अटकले लगाई जाने लगी। इतना ही नहीं बल्कि अपूर्व का सोशल मीडिया पर कम दिखना भी इन अटकलों को हवा दे रहा था।

यह भी पढ़े - Shakira India Tour 2026: 19 साल बाद इंडिया में परफॉर्म करेंगी शकीरा; जानिए कहां से बुक करे शो की टिकट!

टीम का बयान

शो में हुए इस विवाद के बाद दिव्या की टीम ने बयान जारी कर आरोपों को 'बेबुनियाद' और 'अनैतिक' बताया। टीम ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी को इस तरह उछालना गलत है।

यह भी पढ़े - अक्षय कुमार ने किया नॉर्थ-ईस्ट लोगों का सपोर्ट: नस्लीय भेदभाव पर बोले- 'वो भी उतने ही इंडियन हैं, जितना मैं हूं'

7