Logo
election banner
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने आज 8 अप्रैल को अपने 42वे जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही 28 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है।

Pushpa 2 Teaser: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। बीते कई दिनों से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। वहीं मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए सोमवार को फिल्म का जबरदस्त टीजर वीडियो रिलीज कर दिया है। 

खतरनाक लुक में दिखे अल्लू अर्जुन
आज एक्टर का बर्थडे है और इस स्पेशल डे पर उन्होंने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म का धमाकेदार टीजर वीडियो शेयर किया है। टीजर में अल्लू अर्जुन का खतरनाक लुक देखने को मिल रहा है। 1 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में एक्टर जबरदस्त एक्शन कर दुश्मनों से भिड़ते दिख रहे हैं। टीजर की शुरुआत में मां काली की पूजा होते दिख रही है, जिसके बाद अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है। आंखों में काजल लगाकर, कान में झुमका पहने, माथे पर त्रिशूल से बिंदी लगाकर 'पुष्पा' बने अल्लू अर्जुन का लुक रिवील होता है।

टीजर में वह साड़ी पहने और पैरों में घुंघरू बांधे दुश्मनों से लड़ते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर इस फिल्म का टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। इंटरनेट पर 'पुष्पा 2' का टीजर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर महज 1 घंटे के अंदर 28 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। 

एक्शन का मिलेगा हाई डोज 
लगभग 3 साल के बाद फैंस को अल्लू अर्जुन का ‘पुष्पा’ अवतार देखने को मिला है। लेकिन इस बार फिल्म के सीक्वल में उनका ये अवतार एक्शन का हाई डोज देने वाला है। टीजर में भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाने वाला त्योहार जत्थारा के सीक्वेंस को दिखाया गया है। यह त्योहार हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाता है जिसे मुख्य रूप से तेलंगाना के लोग मनाते हैं जो 4 दिनों तक चलता है।

अल्लू अर्जुन ने फैंस को दिया धन्यवाद
अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर पुष्पा द रूल का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंन इंस्टाग्राम पर 8 अप्रैल को अपने बर्थडे के दिन फैंस की विशेज का रिप्लाई देते हुए लिखा- "जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं हर एक व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं। मेरा दिल गद-गद हो गया है। इस टीजर को मेरे थैंक्स नोट के तौर पर स्वीकार कीजिए।" 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब इसका दूसरा भाग दर्शकों के लिए तैयार है। 'पुष्पा 2: द रूल' देशभर में 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और मैथरी मूवी मेकर्स ने निर्माण किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी। 


 

5379487