Pushpa 2 Song Out: 'पुष्पा 2' से श्रीलीला का आइटम सॉन्ग रिलीज, 'किसिक' में अल्लू अर्जुन संग जमी जोड़ी

Pushpa 2 Kissik Song Out: Allu Arjun Srileela setting fire with performance,
X
'पुष्पा 2: द रूल' का गाना 'किसिक' रिलीज हो गया है।
Pushpa 2 Song Out: 'पुष्पा 2 द रूल' का नया गाना किसिक रिलीज हो गया है। गाने में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीलीला की जोड़ी धमाल मचा रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pushpa 2 New Song Out: इस साल की मच अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के लिए दर्शक इंतजार में बैठे हैं। बस कुछ ही दिनों में ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं अब मेकर्स ने और एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए पुष्पा 2 से जबरदस्त डांस नंबर रिलज कर दिया है। इस फिल्म का आइटम सॉन्ग 'किसिक' रिलीज हो गया है जिसमें एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी।

अल्लू अर्जुन संग श्रीलीला का धमाका
मच अवेटेड सॉन्ग किसिक का लिरिकल गाना मेकर्स ने जारी किया है जिसमें अल्लू अर्जुन और श्रीलीला की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। गाने में आपको श्रीलीला की धमाकेदार और एनर्जी से भरपूर डांस देखने को मिलेगा। वहीं अल्लू अर्जुन भी ताल से ताल मिलाते नजर आएंगे। गाने में बीटीएस पलों की झलकियां भी हैं जिसमें डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में पुष्पा-2 को लेकर बवाल: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप, फिल्म को रिलीज न करने की मिली धमकी

हालांकि अभी किसिक गाने का ओरिजनल वीडियो सॉन्ग रिलीज नहीं किया गया है। लेकिन फैंस की बेताबी बता रही है कि ये गाना भी पुष्पा- द राइज़ में समांथा रुथ प्रभु का सुपरहिट सॉन्ग ऊ अंटावा की तरह ही ब्लॉकबस्टर होगा। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 64 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है।

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer: फायर बनकर लौटे अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा- द रूल' के ये 5 पॉइंट फिल्म को बनाएंगे इस साल की बड़ी हिट

पुष्पा 2: द रूल सुकुमार ने डायरेक्ट की है मइथ्री मूवी मेकर्स इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड होंगे। वहीं फहद फाजिल इस बार अहम रोल में नजर आएंगे। 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर, 2024 को दुनियभार के सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसे 6 भाषाओं- तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, बंगाली और मलायलम में रिलीज किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story