Logo
election banner
बीते दिनों बॉलीवुड के पॉपुलर कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की रोका और सगाई की खबरें सामने आई थीं। दोनों की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब कपल की जल्द शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Pulkit Samrat-Kriti Kharbanda: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई सेलेब्स इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर खूब चर्चाएं हैं। दोनों इस साल 21 फरवरी को शादी करेंगे। वहीं अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक और लव बर्ड्स सात फेरे लेने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

कृति खरबंदा-पुलकिक सम्राट ने गुपचुप की सगाई? 
फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के एक और कपल का नाम सात फेरे की लिस्ट में शामिल होता नजर आ रहा है। हम बात कर रहें बॉलीवुड के पॉपुलर कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की। हाल ही में खबरें सामने आईं थी कि पुलकित-कृति ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच सगाई कर ली है।

Pulkit-Kriti roka pics
 

दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें उनके हाथों में रिंग दिखाई दे रही थी। खबरें थीं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से इन्गेजमेंट कर ली है। वहीं अब इस कपल की शादी को लेकर भी सुर्खियां तेज हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा हिंट दिया है जो उनकी शादी की खबरों को तूल दे रहा है।

कृति खरबंदा के इंस्टा पोस्ट से मिली हिंट
दरअसल बीते दिन वैलेंटाइन डे के खास मौके पर कृति खरबंदा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। कृति ने पुलकित के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड पुलिकत को वैलेंटाइन डे विश करते हुए ये तस्वीर शेयर की है। तो वहीं फोटो के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा है। इस तस्वीर के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा- 'लेट्स मार्च टुगेदर हैंड इन हैंड'। यानि 'इस मार्च को हम अपना बनाते हैं'। कैप्शन पढ़ते ही कयास लगने शुरू हो गए हैं कि कृति और पुलकित भी अब जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और हो सकता है कि वे इस साल मार्च के महीने में शादी करें। 

इसके अलावा पुलकित ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कृति के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। दोनों सुमद्र के बीच क्रूज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। कपल की इन तस्वीरों के सामने आते ही सेलेब्स से लेकर फैंस तक प्यार लुटा रहे हैं।

5 साल से रिलेशनशिप में हैं पुलकित-कृति
आपको बता दें, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 में दोनों ने दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों ने अपनी 2019 में आई फिल्म 'पागलपंती' के प्रमोशन के दौरान रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी।

पुलकित कर चुके हैं एक शादी
इससे पहले पुलकित ने श्वेता रोहिरा से शादी की थी। श्वेता रोहिरा सलमान खान की मुंह बोली बहन हैं। हालांकि पुलकित-श्वेता की ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं टिकी और शादी के 11 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे।


 

5379487