Priyanka Chopra Traditional Look : चिलकुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, पारंपरिक लुक को फैंस ने किया पसंद, देखिए तस्वीरें

Actress Priyanka Chopra
X
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का ट्रेडिशनल लुक
Priyanka Chopra Traditional Look : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके पारंपरिक लुक को पसंद किया जा रहा है।

Priyanka Chopra Traditional Look : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हैदराबाद के प्रसिद्ध चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर प्रियंका का पारंपरिक भारतीय लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनकी यह यात्रा तब चर्चा का विषय बनी, जब उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का "नया अध्याय" बताया। हालांकि, उन्होंने इस नए अध्याय के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि, यह उनके एस.एस. राजामौली और महेश बाबू के साथ आने वाली फिल्म के बारे में संकेत है।

प्रियंका चौपड़ा का सादगी भरा लुक

मंदिर यात्रा के दौरान प्रियंका चोपड़ा पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। उन्होंने हल्के रंग का सूट पहना था, जिसमें उनकी सादगी और शालीनता झलक रही थी। मंदिर के पवित्र माहौल में उनकी उपस्थिति ने न केवल फैंस को प्रभावित किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।प्रियंका के इस पारंपरिक लुक ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव को एक बार फिर से साबित किया। उनकी सादगी भरी तस्वीरों ने फैंस के दिलों में जगह बना ली और लोग उनकी तारीफ करते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़े : Mira Kapoor Off-Soulder Saree Look : लाल-पीला पहनने का मन नहीं है? मीरा कपूर की ऑर्गेंजा साड़ी से मिलेगा परफेक्ट वेडिंग लुक

''नए अध्याय'' की शुरुआत

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस मंदिर यात्रा के दौरान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए इसे अपनी जिंदगी का "नया अध्याय" बताया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि वे किस नए प्रोजेक्ट की बात कर रही हैं, लेकिन उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा है कि यह उनकी आगामी फिल्म के बारे में बताचीत हुई है।

यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली और महेश बाबू के साथ एक बड़े बजट की फिल्म में नजर आ सकती हैं। राजामौली की फिल्मों का भव्यता और महेश बाबू की स्टार पावर का संगम निश्चित ही दर्शकों के लिए एक बड़ा तोहफा हो सकता है।

प्रियंका का आध्यात्मिक जुड़ाव

प्रियंका चोपड़ा का भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति प्रेम जगजाहिर है। चाहे वह वाराणसी में गंगा आरती हो या अब चिलकुर बालाजी मंदिर की यात्रा, प्रियंका ने हमेशा भारतीय परंपराओं को अपनाने में रुचि दिखाई है। उनकी यह यात्रा न केवल उनके व्यक्तिगत विश्वासों को दर्शाती है, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी प्रेरित करती है कि सफलता के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े रहना कितना महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story