Sudip Sharma: पॉपुलर शोज 'Paatal Lok' और 'Kohrra' के क्रिएटर सुदीप शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका कहना है कि वे यहा सिर्फ अपनी कहानी बताने आए हैं, न कि किसी स्टार के इमेज के अनुसार फिल्म बनाने।
“मेरी कभी ख्वाइश नहीं रही” -सुदीप शर्मा
डिजिटल कमेंट्री के इंटरव्यू में सुदीप शर्मा ने कहा, “मैं कभी किसी स्टार के साथ काम करने नहीं आया। मेरी हमेशा से यही चाहत रही कि मैं वो कहानी बनाऊ जो मैं खुद बताना चाहता हू। स्टार्स के इमेज के हिसाब से फिल्म बनाना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण होगा और मुझे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।”
यह भी पढ़े - शादी की अटकलों के बीच लाइट्स से जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर: 26 फरवरी को उदयपुर में रश्मिका संग लेंगे सात फेरे!
स्टार इमेज के दबाव से बचना चाहते हैं
सुदीप कहते हैं, “एक स्टार अपनी पहले से इमेज लेकर आता है। फिर उसी के हिसाब से कहानी और किरदार गढ़ने पड़ते हैं। मैं सिर्फ सच्चा और दमदार किरदार लिखना चाहता हूं, जिसे कलाकार पूरी तरह निभाए। फैंस की प्रतिक्रिया या स्टारडम की जिम्मेदारी मेरे लिए चिंता का विषय होगी।”
यह भी पढ़े - 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी बड़ी फिल्म! विवेक अग्निहोत्री ने भूषण कुमार के साथ मिलाया हाथ, जानिए पूरी खबर
सुदीप शर्मा का करियर
सुदीप ने फीचर फिल्मों में 'NH10' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'उड़ता पंजाब' और 'सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों के स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे। फिल्में क्रिटिक्स द्वारा पसंद की गई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।
यह भी पढ़े - नीना गुप्ता का खुलासा: 'चोली के पीछे क्या है' गाने के लिए सुभाष घई ने पैडेड ब्रा पहनने को बोला; मुझे बहुत घटिया लगा'
OTT प्लेटफॉर्म्स से मिली अलग पहचान
सुदीप शर्मा ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर पहचान बनाई। उन्होंने पाताल लोक और कोहरा जैसे शो क्रिएट किए। हाल ही में 'Kohrra 2' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया। यह शो Netflix पर उपलब्ध है और ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश शो में शामिल हुआ।
यह भी पढ़े - 'मैं बच्चे की तरह रोया-गिड़गिड़या लेकिन पैसे': राजपाल यादव को कर्ज देने वाले कारोबारी ने सुनाई आपबीती