Logo
Operation Sindoor movie: बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक बड़ी फिल्म बनने की तैयारी शुरू हो रही है। इसके लिए निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के बीच बातचीत चल रही है।

Operation Sindoor movie: बॉलीवुड जल्द ही भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का नाम सामने आ रहा है, जो टी-सीरीज के मालिक और प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा और इसे इंडस्ट्री के हाई-प्रोफाइल वेंचर के रूप में देखा जा रहा है।

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म T-Series और विवेक अग्निहोत्री के प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जाएगी। निर्देशन की कमान विवेक अग्निहोत्री संभालेंगे। हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन इस घोषणा ने फिल्म जगत में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें- नीना गुप्ता का खुलासा: 'चोली के पीछे क्या है' गाने के लिए सुभाष घई ने पैडेड ब्रा पहनने को बोला; मुझे बहुत घटिया लगा'

दोनों की बनेगी दमदार जोड़ी

भूषण कुमार हाल के वर्षों में बड़े बजट और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हालिया रिलीज ‘बॉर्डर 2’ रही, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए थे। इसके अलावा वह अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ एक नई फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।

वहीं विवेक अग्निहोत्री अपनी ‘फाइल्स’ ट्रिलॉजी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनकी हालिया फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इससे पहले वह द कश्मीर फाइल्स और द ताशकेंट फाइल्स जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- 'मैं बच्चे की तरह रोया-गिड़गिड़या लेकिन पैसे': राजपाल यादव को कर्ज देने वाले कारोबारी ने सुनाई आपबीती

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 7-8 मई 2025 की रात को अंजाम दिया गया एक सैन्य अभियान था। यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने 9 चिन्हित ठिकानों पर सटीक हमले किए। अभियान का उद्देश्य आतंकी प्रशिक्षण शिविरों और संबंधित ढांचे को नष्ट करना था, जबकि पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया गया।

5379487