Logo
election banner
'कॉफी विद करण' सीजन 8 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो के लास्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शरकत करेंगे। इसका प्रोमो भी सामने आया है जिसमें करण जौहर ओरी से गॉसिप्स करते दिख रहे हैं।

Koffee With Karan 8: 'कॉफी विद करण' का सीज़न 8 खूब धमाल मचा रहा है। हर बार शो में शामिल होने वाले सिलेब्रिटीज़ का अनोखा अंदाज़ देखने को मलता है। इस साल भी कई सिलेब्रेटीज़ ने शो में शिरकत कर अपने बारे में कुछ खुलासे किए। तो वहीं अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। पिछली साल की तरह इस साल भी कॉफी विद करण का अंत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ होगा।

दरअसल 'कॉफी विद करण' सीजन 8 अब खत्म होने वाला है। शो का लास्ट एपिसोड भी जल्द ही टेलीकास्ट होगा जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शिरकत करते दिखेंगे। शो के आखिरी एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स होंगे शामिल
'कॉफी विद करण 8' के लास्ट एपिसोड में एक्टर-कॉमेडियन कुशा कपिला, तनमय भट्ट, ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी, सुमुखी सुरेश और दानिश सैत स्पेशल जूरी के तौर पर शामिल होंगे। लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि सभी गेस्ट मिलकर करण जौहर की टांग खींचते हैं। सभी करण पर सवालों की बौछार करते हैं तो वहीं करण भी अपने गेस्ट से मज़ेदार सवाल-जवाब कर उनसे गॉसिप्स निकलवाते हैं। इसी बीच शो में ओरी भी अपने बारे में कई रिवीलिंग बातें करते नज़र आ रहे हैं।

डेटिंग पर ओरी ने क्या कहा
शो में करण जौहर ओरी से कुछ गॉसिप करते दिख रहे हैं। तो वहीं ओरी भी जवाब देते हुए ह्यूमर का तड़का लगाते हैं। करण ओरी से पूछते हैं कि क्या वह सिंगल हैं? इसपर ओरी अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताते हुए कहते हैं कि वह 5 लोगों को डेट कर रहे हैं। ये सुनकर करण चौंक जाते हैं। ओरी कहते हैं- "मैं 5-5 लोगों को डेट कर रहा हूं। मैं चीटर हूं। मैं चीटिंग करता हूं। ओरी इज़ अ चीटर।" फिर करण कहते हैं कि पहले आप लिवर थे... अब आप चीटर हैं।

इसके अलावा करण ओरी से उनपर बनने वाले मीम्स के बारे में भी सवाल करते हैं जिसपर ओरी कहते हैं कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता... वो लोग मीम्स बना रहे हैं...और मैं इससे पैसे कमा रहा हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

लास्ट एपिसोड इस दिन होगा टेलीकास्ट
कॉफी विद करण का लेटेस्ट प्रोमो भी बाकी एपिसोड्स की तरह फनी और एक्साइटिंग लग रहा है। इस स्पेशल जूरी एपिसोड में इन्फ्लुएंसर्स करण के साथ मस्ती-मज़ाक करते दिख रहे हैं। गेस्ट भी करण के नेपोट्ज़्म वाले मुद्दे पर उनकी टांग खींचते दिख रहे हैं। ये कॉफी विद करण सीज़न 8 का आखिरी एपिसोड है जो गुरुवार को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर टेलिकास्ट होगा।

5379487