Neena Gupta Pregnancy: बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में कहा जाने लगा कि 66 साल की उम्र में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। ये बातें तब फैलनी शुरू हुई जब नीना गुप्ता को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में सफेद साड़ी में देखा गया। अब इन चर्चाओं पर खुद एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
रिसेप्शन से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में नीना गुप्ता भी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी और अपने पति विवेक मेहरा के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आई। इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ यूजर्स ने उनके लुक को देखकर अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं। देखते ही देखते यह अफवाह इंटरनेट पर तेजी से फैल गई।
अफवाहों पर नीना गुप्ता का जवाब
जब इस बारे में नीना गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए साफ कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब बस यही कसर रह गई थी, एक रियल लाइफ वाली ‘बधाई हो’।” उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें सिर्फ अफवाह हैं।
यह भी पढ़े - Deepika Padukone ने मुंबई की खराब हवा पर जताई चिंता: BMC से मांगी मदद, बोलीं- 'बच्चों का दम घुट रहा है'
साड़ी की वजह से हुआ कन्फ्यूजन
नीना गुप्ता ने बताया कि जिस साड़ी को उन्होंने रिसेप्शन में पहना था उसका कपड़ा काफी मोटा था। उसी वजह से तस्वीरों और वीडियो में उनका पेट थोड़ा निकला हुआ नजर आ रहा था, जिससे लोगों को गलतफहमी हो गई। उन्होंने कहा, “कोई ‘बधाई हो’ जैसी बात नहीं है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। साड़ी का मटीरियल थोड़ा मोटा था, इसलिए मैं इवेंट में थोड़ी भारी लग रही थी।”
अफवाहों पर भी किया मजेदार कमेंट
हालांकि इन चर्चाओं को लेकर नीना गुप्ता नाराज नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि इस उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रही बातें उन्हें काफी मजेदार लग रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह दिखाता है कि समाज की सोच धीरे-धीरे बदल रही है और लोग अलग-अलग नजरिए से चीजों को देखने लगे हैं।
पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में
नीना गुप्ता की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनके रिश्ते की काफी चर्चा रही थी और उन्होंने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को एक सिंगल पैरेंट के तौर पर पाला। बाद में साल 2008 में उन्होंने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।
फिल्मों और वेब सीरीज से किया दमदार कमबैक
नीना गुप्ता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। फिल्म बधाई हो और वेब सीरीज पंचायत से उन्होंने जबरदस्त कमबैक किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।