Logo
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन, अंतिम संस्कार में करण जौहर, खुशी कपूर और कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।

Manish Malhotra: फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का गुरुवार को निधन हो गया। वे 94 साल की थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट श्मशान घाट में किया गया।

मां को खोकर टूटे मनीष

सांताक्रूज वेस्ट श्मशान घाट से मनीष मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद दुखी नजर आ रहे है। मनीष मल्होत्रा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। पिछले साल उनके जन्मदिन पर भी उन्होंने खास पोस्ट करते हुए उन्हें “प्यारी मां” कहा था। 

अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

मनीष की मां को अंतिम विदाई देने के लिए कई बॉलीवुड सितारे मौजूद रहे। इस मौके पर करण जौहर, विजय वर्मा, रोनित रॉय, खुशी कपूर आए।

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मनीष मल्होत्रा के इस मुश्किल समय में रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, डेविड धवन, उर्मिला मातोंडकर, करिश्मा कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, रवीना टंडन, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनन्या पांडे, मलायका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, जोया अख्तर, सोनाली बेंद्रे समेत कई सेलेब्स उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े - Face Reveal: भारती सिंह-हर्ष ने पहली बार दिखाया छोटे बेटे 'काजू' का चेहरा, क्यूटनेस पर फैंस फिदा; देखें Video

7