Logo
कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे यशवीर उर्फ ‘काजू’ का क्यूट फेस रिवील कर दिया है। इस खास वीडियो के सामने आते ही फैंस बच्चे की क्यूटनेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Bharti Singh son: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अक्टूबर 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। दोनों अक्सर अपने व्लॉग में अपनी फैमिली और बच्चों की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब आखिरकार भारीत और हर्ष ने अपने छोटे बेटे यशवीर उर्फ ‘काजू’ का क्यूट फेस रिवील कर दिया है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। कपल ने एक खास यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाया, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया।

'काजू' का फेस रिवील

भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने घर पर एक छोटा-सा गेट-टुगेदर रखा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस दौरान छोटे यशवीर को रेड-व्हाइट आउटफिट में तैयार किया गया। शुरुआत में भारती ने गुलाब के फूलों से बेटे का चेहरा छुपाया और फिर धीरे-धीरे उसे रिवील किया। वीडियो में मासूमियत से सोते हुए काजू की झलक ने सभी का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Collection Day 1: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, पहले दिन 200 करोड़ पार; ‘जवान’ को पछाड़ कर बनी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म!

bharti singh son kaju
भारती सिंह ने दूसरे बेटे यशवीर की झलक दिखाई

फेस रिवील के दौरान कपल ने मज़ाकिया अंदाज़ में फैंस से पूछा कि बच्चा किस पर गया है। हर्ष ने कहा कि यशवीर बिल्कुल भारती जैसा दिखता है, वहीं भारती ने हंसते हुए कहा कि वो हर्ष पर गया है। इस प्यारी नोकझोंक ने वीडियो को और भी खास बना दिया।

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi के खिलाफ UP में फतवा जारी: अश्लील गाने 'सरके चुनर' पर सरकार ने भी लगाया बैन; देशभर में बवाल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने बच्चे की तुलना कभी भारती से तो कभी हर्ष से की, जबकि कुछ ने उसकी क्यूटनेस की जमकर तारीफ की।

भारती सिंह की शादी और फैमिली

भारती और हर्ष की शादी साल 2017 में हुई थी। साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे लक्ष्य (गोल्ला) का स्वागत किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और दिसंबर 2025 में यशवीर का जन्म हुआ। दोनों अक्सर अपने व्लॉग्स में बेटी की इच्छा भी जाहिर करते रहे हैं।

मां बनने के कुछ ही हफ्तों बाद भारती ने काम पर भी वापसी कर ली थी। वह इन दिनों लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को होस्ट कर रही हैं, जिसमें कई टीवी सितारे नजर आ रहे हैं। 

7