Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर- द रिवेंज रिलीज होते ही सिनेमघारों छा गई है। लगातार फिल्म के शोज़ हाउसफुल जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई में मेकर्स ने धुरंधर 2 के प्रीमियर के बाद आफ्टर पार्टी सेलिब्रेट की जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट शामिल हुई। जहां से कई मजेदार वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस पार्टी में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे रणवीर सिंह, जिनका एनर्जेटिक डांस और एक मजाकिया ‘थप्पड़’ वाला मोमेंट इंटरनेट पर छा गया है।

'धुरंधर 2' प्रीमियर के बाद जश्न
फिल्म के रिलीज़ से एक दिन पहले मुंबई में खास स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें फिल्म की पूरी टीम और कई सेलेब्स शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद स्टारकास्ट ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और निर्देशक आदित्य धर अपनी पत्नी यामी गौतम के साथ मौजूद रहे।
रणवीर का धमाकेदार डांस
आफ्टर पार्टी के वायरल वीडियो में रणवीर सिंह को फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत के एंट्री सॉन्ग ‘FA9LA’ पर जमकर डांस करते देखा गया। उनकी एनर्जी और स्टाइल ने पार्टी में अलग ही माहौल बना दिया। वहीं सारा अर्जुन भी उनके साथ डांस फ्लोर पर थिरकती नजर आईं।
सौम्या टंडन ने रणवीर को मारा ‘थप्पड़’, वीडियो वायरल
इस पार्टी का सबसे दिलचस्प पल तब सामने आया जब एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने रणवीर सिंह को मजाक में थप्पड़ मार दिया। दरअसल, यह फिल्म के एक सीन का फन रीक्रिएशन था, जिसमें सौम्या ने अक्षय खन्ना के किरदार को थप्पड़ मारा था। इस हल्के-फुल्के मजाक ने सभी को हंसी से लोटपोट कर दिया।
पार्टी में क्रिस्टल डिसूजा और आएशा खान भी नजर आईं। सभी ने मिलकर डांस, मस्ती और सेल्फी के जरिए इस खास रात को यादगार बना दिया।
पहले ही दिन 200 करोड़ पार
फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 75 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड) और पहले दिन इंडिया में 102 करोड़ रुपये कमाए। इन दोनों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 177 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, ओवरसीज में प्रीमियर से फिल्म ने 64 करोड़ रुपये और कमाए। इन सब को जोड़कर 'धुरंधर द रिवेंज' ने लगभग 241 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।









