कृतिका कामरा-गौरव कपूर के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सचिन तेंदुलकर, फरहान अख्तर और मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारों ने शिरकत की। ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Kritika Kamra Gaurav Kapur Reception: टीवी अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर होस्ट गौरव कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 11 मार्च को सादगी भरे अंदाज में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। जिसके बाद कपल ने 12 मार्च को मुंबई में अपने दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के लिए शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा। इस खास मौके पर फिल्म और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई और न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं दी।

सादगी से हुई शादी

कृतिका और गौरव ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर की टैरेस पर बेहद निजी समारोह में शादी की। इस मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। शादी के दौरान कृतिका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थी। वहीं गौरव कपूर बेज रंग की शेरवानी में नजर आए। 

यह भी पढ़े - रक्षित शेट्टी से जुड़ी वायरल ऑडियो पर भड़की रश्मिका; बोली- 24 घंटे में हटाएं, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

मुंबई में रखा भव्य रिसेप्शन

शादी के अगले ही दिन कपल ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई।

इस मौके पर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ पहुंचे।

इसके अलावा फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ नजर आए।

रिसेप्शन में विद्या बालन, मलाइका अरोड़ा और रिया चक्रवर्ती ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ इस समारोह का हिस्सा बने। इसके अलावा सोहा अली खान, नसीरुद्दीन शाह, जहीर खान, सागरिका घटगे और आशीष नेहरा भी पार्टी में पहुंचे।

रिसेप्शन में दिखा शानदार लुक

रिसेप्शन पार्टी में कृतिका कामरा ने पर्ल-व्हाइट साटन गाउन पहना था, जो उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा था। इसके साथ उन्होंने डायमंड और रूबी ज्वेलरी कैरी की। वहीं गौरव कपूर ग्रे टक्सीडो में काफी डैशिंग दिखाई दिए। दोनों ने साथ में पैपराजी को कई पोज दिए और उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

डांस वीडियो हुआ वायरल

रिसेप्शन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गौरव कपूर फिल्म मुझसे शादी करोगी के टाइटल ट्रैक पर कृतिका के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं। 

2025 में किया था रिश्ता ऑफिशियल

Kritika Kamra Gaurav Kapur Wedding

कृतिका और गौरव ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा था। दिसंबर 2025 में कृतिका ने इंस्टाग्राम पर ब्रेकफास्ट डेट की एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। 

यह भी पढ़े - Deepika Padukone ने मुंबई की खराब हवा पर जताई चिंता: BMC से मांगी मदद, बोलीं- 'बच्चों का दम घुट रहा है'