Logo
election banner
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर करीना कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए एक खास वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है।

Amrita Arora Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। अक्सर करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करिश्मा कपूर को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते या पार्टीज़ करते देखा जाता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इन चारों एक्ट्रेसेस का बॉन्ड काफी गहरा है और कई सालों से ये एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।

अमृता मलाइका की बहन हैं, तो वहीं करीना और करिश्मा आपस में बहनें हैं। ये चारों ही एक दूसरे के साथ बेस्ट फ्रेंड्स का बॉन्ड शेयर करती हैं। जब भी किसी का बर्थडे हो, तो ये एक्ट्रेसेस एक दूसरे को सरप्राइज कर बर्थडे विशेज भी देती हैं। ऐसा ही कुछ करीना कपूर ने भी किया है।

Amrita Arora Birthday
 

43 साल की हुईं एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा
आज यानि 31 जनवरी को एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर एक्ट्रेस को उनके फैंस के साथ कई सेलेब्स भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में अमृता की बेस्टी और बी-टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी शामिल हो गई हैं।

करीना ने अमृता के लिए शेयर किया खास वीडियो
अक्सर करीना कपूर और अमृता अरोड़ा की पार्टी, वेकेशन या शॉपिंग की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं। दोनों ही वक्त-वक्त पर तस्वीरों के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। वहीं अब अपनी बेस्ट फ्रेंड के बर्थडे पर करीना कपूर ने भी यादों के पिटारे से खूबसूरत तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में करीना और अमृता की एकसाथ कई तस्वीरें हैं जिसमें दोनों को अलग-अलग पलों में खुशी से एंजॉय करते देखा जा सकता है। इस वीडियो से उनका खास बॉन्ड नजर आ रहा है।

करीना ने बेस्टी अमृता पर लुटाया प्यार
करीना ने अमृता के साथ अपनी नई-पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो बनाकर उन्हें बर्थडे विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हमारे दिलों की रानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आई लव यू अमोलस... हर दिन, हमेशा... आप हमेशा खुश रहो।" करीना ने इनफिनिटी साइन की इमोजी के साथ अपना और अमृता का निक नेम 'बेबो और अमु' लिखते हुए प्यार बरसाया है। तो वहीं बेस्टी की इस विश पर रिप्लाई करते हुए अमृता ने ढेर सारी हार्ट इमोजी के साथ लिखा, "आई लव यू।" आप भी देखिए दोनों बेस्ट फ्रेंड्स का ये प्यारा वीडियो।

5379487