Logo
हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज़ और बेन एफ्लेक के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल पिछले 47 दिन से साथ नजर नहीं आए हैं। दोनों ने 2022 में शादी की थी।

Hollywood News: जेनिफर लोपेज़ (Jennifer Lopez) हॉलीवुड इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। वह अमेरिका की मशहूर एक्ट्रेस व सिंगर हैं। उन्होंने साल 2022 में अमेरिकन एक्टर-फिल्ममेकर बेन एफ्लेक (Ben  से धूम-धाम से शादी रचाई थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर लोपेज़ और बेन के रिश्ते में दरार आ गई है। खबरें हैं कि कपल तलाक लेने जा रहे हैं।

कपल के रिश्ते में आई दरार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर और बेन एफ्लेक का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है। बेन कुछ समय पहले ही जेनिफर का घर छोड़कर जा चुके हैं। खबरों की मानें तो कपल लगभग पिछले 47 दिनों से एक-दूसरे के साथ दिखाई नहीं दिए हैं। हॉलीवुड मैग्जीन In Touch Weekly में कपल के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है- "बेन एफ्लेक का जेनिफर लोपेज के साथ ब्रेकअप हो गया है और वह अपना घर छोड़कर चले गए हैं। दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है और वे तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। इसके लिए बेन को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।" खबरें हैं कि कपल अपना ड्रीम हाउस भी जल्द बेचने वाले हैं। 

 Jennifer Lopez-Ben Affleck
 

नहीं हैं कोई आधिकारिक जानकारी
हालांकि अब तक जेनिफर या एक्टर बेन की ओर से तलाक को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल अलग होने का फैसला ले चुके हैं और तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कपल एक साथ नजर नहीं आए हैं। हाल ही में जेनिफर ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप से जुड़ा एक इमोशनल क्रिप्टिक पोस्ट लाइक किया था। इससे पहले भी उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई थीं जिससे कपल के बीच अनबन होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

 Jennifer Lopez-Ben Affleck
 

2004 में हुआ था पहला ब्रेकअप
आपको बता दें, अमेरिकन एक्ट्रेस को साल 2000 में बेन एफ्लेक से प्यार हुआ था। दोनों का रिलेशन उस समय चरम पर था। दोनों लंबे समय तक साथ रहे लेकिन 2004 में उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप के 18 साल बाद दोनों एक बार फिर एक-दूजे से मिले और उन्होंने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया। उन्होंने 2022 में शादी करने का फैसला लिया। अब शादी के 2 साल बाद उनके बीच तलाक की खबरें हैं।

5379487