Logo
election banner
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मंगलवार को गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के खास मौके पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे भी नजर आईं।

Janhvi Kapoor visits Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं मंगलवार, 11 अप्रैल को गुड़ी पड़वा के मौके पर अल सुबह जान्हवी कपूर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। 

पैदल चलकर मंदिर पहुंची जान्हवी
इस दौरान जान्हवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की मां स्मृति शिंदे भी नजर आईं। एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें वह मंगलवार को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस और स्मृति शिंदे अल सुबह करीब 6 बजे मुंबई के बांद्रा से पैदल चलकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामना मांगी। इस दौरान जान्हवी ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत सूट पहना साथ ही नो-मेकअप लुक रखा। 

तो वहीं शिखर पहाड़िया की मां स्मृति हरे रंग के सलवार सूट पहनी दिखीं। उनके साथ टाइट सिक्योरिटी भी रही और सुरक्षाकर्मियों के बीच दोनों मंदिर में प्रवेश करती दिखीं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर भी किया लेकिन वह मीडिया से बचती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियोज़ इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंची थीं जान्हवी
जान्हवी कपूर अपनी मां दिवंगत श्रीदेवी की तरह ही धार्मिक हैं। इससे पहले भी वह अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड औरी को भी साथ देखा गया था। जान्हवी ने तिरुपति मंदिर में दर्शन कर अपना जन्मदिन मनाया था, जिसके कई वीडियोज़ भी सामने आए थे। 

जान्हवी का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। फिलहाल वह राम चरण के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान स्टारर फिल्म देवरा में भी नजर आएंगी। हाल ही में करण जौहर ने आनाउंस किया था कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर को साइन किया गया है। 


 

5379487