haribhoomi hindi news
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपने 27वें जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड औरी भी मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

Janhvi Kapoor Birthday: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री बधुवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

शिखर-औरी संग जान्हवी ने किए दर्शन
हर साल की तरह इस साल भी जान्हवी कपूर ने अपना जन्मदिन भगवान के आशीर्वाद के साथ मनाया। वह आज सुबह तिरुमाला तिरुपति मंदिर पहुंची जहां उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और करीबी दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ औरी को भी देखा गया।

साथ ही जान्हवी की कजन व टॉलीवुड एक्ट्रेस माहेश्वरी भी साथ नजर आईं। जान्हवी कपूर का तिरुमला में दर्शन करने का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है जिसमें उनके साथ शिखर पहाड़िया, औरी और माहेश्वरी मंदिर में प्रवेश करते व, माथा टेकते नजर आ रहे हैं।

पारंपरिक परिधान में पहुंचे तीनों सेलेब्स
इस दौरान मंदिर दर्शन के लिए जान्हवी कपूर ने पारंपरिक परिधान पहना हुआ था। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस लाल साड़ी और गले में नेकलेस पहने दिख रही हैं। शिखर और औरी भी पारंपरिक अंगवस्त्रम और वेष्टि पहने नजर आ रहे हैं। वीडियो में जान्हवी श्रद्धा भाव के साथ मंदिर के फर्श पर अपना सिर झुकाते और माथा टेककर मनोकामना मांगते नजर आ रही हैं, साथ ही शिखर और औरी भी भगवान की शरण में नत्मस्तक होते दिख रहे हैं।

जान्हवी हर साल ऐसे मनाती हैं जन्मदिन
बता दें, आज 6 मार्च को जान्हवी कपूर 27 साल की हो गई हैं। वह अपने जन्मदिन पर हर साल तिरुमला तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करती हैं। इस साल भी उन्होंने इस रीति को जारी रखा और सुबह-सवेरे भगवान वेंकटेश्वर की शरण में आ पहुंची। इससे पहले भी जान्हवी के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को कई बार स्पॉट किया गया है। साल 2024 की शुरुआत में भी जान्हवी कपूर और शिखर को नए साल पर तिरुपति मंदिर के दर्शन करते देखा गया था।

7