VIDEO: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'चढ़ती जवानी...', 'कांटा लगा', गाने पर जान्हवी कपूर ने दी धांसू परफॉर्मेंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया डांस का वीडियो

Janhvi Kapoor in filmfare 2024
X
जान्हवी कपूर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया।
हाल ही में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। इसमें तमाम सेलेब्रिटीज ने शिरकत की, और कई सितारों ने परफॉर्मेंस दी। वहीं जान्हवी कपूर ने भी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट देते हुए उनके आइकॉनिक गानों पर जमकर डांस किया।

Janhvi Kapoor Filmfare 2024: 28 जनवरी को गुजरात में 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में कई बॉलीवुड सतारों ने शिरकत कर चार चांद लगा दिए। तो वहीं करण जौहर, आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल ने अवॉर्ड शो को मिलकर होस्ट किया। इस सेरेमनी में कई सेलेब्रिटीज ने डांस परफॉर्मेंस देकर लोगों का मनोरंजन भी किया।

इवेंट में सेलेब्रिटीज ने लगाए चार चांद
अवॉर्ड नाइट में रणबीर कपूर, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर समेत कई सेलेब्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया। वहीं एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपनी डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर नाइट में हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक गानों पर डांस कर लोगों की वाह वाही लूटी है। जान्हवी ने 'चढ़ती जवानी...', 'कांटा लगा...', 'परदेसिया ये सच है पिया...' जैसे सुपरहिट गानों पर डांस परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर आग लगा दी, जिसे देख हर कोई उनका मुरीद हो गया। इन आइकॉनिक गानों पर डांस कर जान्हवी ने रेखा, मुमताज और अरुणा ईरानी जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देख फैंस अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

रेखा, मुमताज़, आशा पारेख, अरुणा ईरानी को दिया ट्रिब्यूट
जान्हवी कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्मफेयर में अपने डांस परफॉर्मेंस की झलक दिखाई है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड नाइट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें वो स्टेज पर पुराने सुपरहिट गानों पर डांस कर रही हैं। तस्वीरों में जान्हवी पिंक स्कर्ट और ब्लाउज का आउफिट पहने डांस कर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस की कुछ वीडियो क्लिप्स भी शेयर कीं जिसमें वो अरुणा ईरानी के 'चढ़ती जवानी...' गाने पर नखरे दिखाती हुईं, आशा पारेख के 'कांटा लगा...' गाने पर अपनी खूबसूरत अदाएं दिखाती हुईं, मुमताज के 'दो घूंट मुझे भी...' गाने पर जमकर थिरकती नजर आ रही हैं। यही नहीं रेखा का आइकॉनिक गाना 'परदेसिया ये सच है पिया...' पर जान्हवी ने डांस कर सबका दिल जीत लिया।

जान्हवी कपूर ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर अवॉर्ड नाइट में स्टेज परफॉर्मेंस तस्वीरें और वीडियो शेयर कर प्यारा नोट भी लिखा है। जान्हवी इस डांस परफॉर्मेंस से कितनी खुश हैं ये उन्होंने अपने पोस्ट में जाहिर कर दिया। उन्होंने फिल्मफेयर को टैग करते हुए लिखा- "मेरे सबसे पसंदीदा और हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक क्वीन्स के गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए बेहद अच्छा अनुभव था... ये ऐसा अवसर है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी।" उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए अपनी डांस और कोरियोग्राफी टीम का शुक्रिया भी अदा किया।

टीवी पर कब देख सकते हैं फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024?
आम तौर पर हर साल मुंबई में होने वाला फिल्मफेयर अवॉर्ड्स इवेंट इस साल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया था। शो को करण जौहर और मनीष पॉल ने होस्ट कर समा बांध दिया। दर्शकों के लिए भी इस अवॉर्ड फंक्शन का प्रसारण जल्द ही किया जाएगा। आपको बता दें, टीवी पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024, 18 फरवरी को रात 9 बजे जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story