Ileana D Cruz: 2025 में दूसरी बार मां बनने वाली हैं इलियाना डी क्रूज! न्यू ईयर पोस्ट से दी प्रेग्नेंसी की हिंट

Ileana DCruz drops hint of second  pregnancy in New Year 2025 post, see video
X
इलियाना डी क्रूज ने साल 2023 में पहले बेटे को जन्म दिया था।
Ileana D Cruz: बर्फी एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रेग्नेंसी की बड़ी हिंट दी है।

Ileana D Cruz: हर तरफ नए साल 2025 के जश्न की धूम है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई अपने बीते साल का शुक्रिया अदा कर नए साल का वेलकम कर रहा है। इंटरनेट पर लोग अपने तस्वीरें और वीडियो शेयर कर साल खत्म होने के पलों को शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है जो बड़ी खुशखबरी साबित हो रही है। वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

इलियाना ने प्रेग्नेंसी की दी हिंट
दरअसल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ईयर एंड 2024 का एक रीकैप वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने जनवरी से लेकर दिसंबर 2024 तक के लम्हों की झलकियां वीडियो क्लिप्स के जरिए दिखाई है। इसमें अक्टूबर माह की एक क्लिप में वह हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़े दिख रही हैं जिसपर प्रेग्नेंट मार्क लिखा हुआ है। इससे बड़ी हिंट मिली है कि इलियाना दोबारा मां बनने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- Wedding: 'तारक मेहता' फेम 'सोनू' बनीं दुल्हन, झील मेहता ने बॉयफ्रेंड संग धूम-धाम से रचाई शादी

इस वीडियो से अबतक उनकी प्रेग्नेंसी की खबर साफ नहीं हुई है, लेकिन नेटिजियन्स का मानना है कि इलियाना अक्टूबर माह में प्रेग्नेंट हुई हैं और फिलहाल अपने फर्स्ट ट्रायमेस्टर में हैं। इस वाडियो में उन्होंने अपने बेटे कोआ फीनिक्स और पति माइकल की झलक भी दिखाई है।

फैंस ने लगाए कयास
उनके पोस्ट पर तमाम फैंस और उनके करीबी कमेट कर बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा- वाह अक्टूबर, बहुत बधाई हो। दूसरे ने लिखा- क्या 2025 में दूसरा बच्चा आने वाला है? अन्य ने लिखा- अक्टूबर! बहुत बधाई हो।

इलियाना डी क्रूज दूसरी प्रेग्नेंट हैं या नहीं इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। बता दें, एक्ट्रेस ने साल 2023 में बेटे कोआ को जन्म दिया था। साल 2023 में ही उन्होंने माइकल से शादी की थी। इलियाना बर्फी, दो और दो प्यार, मैं तेरा हीरो, रुस्तम जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story