Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ने का किया ऐलान! बॉलीवुड की इस गलती की वजह से उठाया कदम

Anurag Kashyap is leaving Mumbai in 2025 because he is ‘disgusted’ by Bollywood
X
अनुराग कश्यप ने साल 2025 में मुंबई छोड़ने का फैसला लिया है। जानिए क्या है वजह।
Anurag Kashyap: नए साल में अनराग कश्यप मुंबई छोड़ने वाले हैं। बॉलीवुड में धमाकेदार क्राइम-सस्पेंसफुल फिल्में बनाने वाले अनुराग ने इंडस्ट्री पर निशाना साधा है। जानें क्या है वजह।

Anurag Kashyap: अपनी क्राइम-थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर फिल्मों से तारीफें बटोरने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने साल 2024 के अंत में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला लिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से परेशान हो गए हैं जिसकी वजह से वह जल्द मुंबई छोड़ देंगे। आखिर अनुराग कश्यप ने अचानक ये फैसला क्यों लिया और अब आगे उनकी क्या प्लानिंग है, इसका उन्होंने खुलासा किया है।

जल्द मुंबई छोड़ेंगे अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप अपनी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'देव डी', 'रमन राघव 2.0' जैसी तमाम क्राइम-सस्पेंस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक अच्छे और सफल निर्देशक और निर्माता होने के बावजूद वह मुंबई छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने ये फैसला लेते हुए बॉलीवुड में टैलेंट एजेंसियों पर निशाना साधा है। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में रिस्क फैक्टर कम हो रहा है और ये एजेंसियां यंग एक्टर्स को स्टार बनाना चाहते हैं। अनुराग कश्पय ने कहा है कि अब वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख करेंगे।

ये भी पढ़ें- Reveals: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद कल्कि केकलां ने झेली मुसीबतें, रहने को नहीं मिली छत, दर-दर भटकीं

हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, "मेरे इंदर फिल्म मेकिंग का क्रेज खत्म होता जा रहा है। आज के समय में मेरे लिए बाहर जाकर फिल्म बनाने का एक्सपेरिमेंट करना मुश्किल हो गया है क्योंकि फिल्म बनाने से पहले इसकी लागत और बेचने का प्रोसेस शुरू हो जाती है। फिल्म की रिलीज से पहले ही निर्माता लाभ और मार्जिन के बारे में सोचते हैं। इसकी वजह से फिल्में बनाने का मेरा जुनून खत्म हो रहा है।

मुंबई के बाद कहां जाएंगे अनुराग?
अनुराग कश्यप ने आगे कहा- "इसलिए मैं मुंबई छोड़कर आने वाले साल में साउथ में शिफ्ट हो रहा हूं। मैं वहां जाना चाहता हूं जहां जुनून के साथ काम करने में मजा आए... वरना मैं एक बूढ़े आदमी की तरह मर जाऊंगा। मैं अपनी फिल्म इंडस्ट्री की सोच से निराश हो गया हूं।"

अनुराग ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अब रिस्क नहीं लेना चाहती। उन्होंने कहा, "उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। वे पुष्पा जैसी पिल्म नहीं बना सकते। वे ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि उनके पास फिल्म बनाने का दिमाग नहीं है। उन्हें समझ नहीं आता कि फिल्ममेकिंग क्या है! 'पुष्पा' सुकुमार ही बना सकता है।

साउथ में, वे लोग फिल्म निर्माताओं पर इन्वेस्ट करते हैं और उन्हें फिल्में बनाने के लिए सशक्त बनाते हैं। यहां (बॉलीवुड में) हर कोई एक यूनिवर्स बनाने की कोशिश कर रहा है। क्या ये लोग खुद अपने यूनिवर्स (फिल्में) के बारे में समझते हैं? ये अहंकार है।"

आपको बता दें, पुष्पा 2 साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बनी है। इसने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story