Wedding: 'तारक मेहता' फेम 'सोनू भिड़े' बनीं दुल्हन, झील मेहता ने बॉयफ्रेंड संग धूम-धाम से रचाई शादी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Jheel Mehta ties knot with boyfriend Aditya Dube
X
झील मेहता ने फेमस टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े का किरदार निभाया था।
Jheel Mehta Wedding: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकीं झील मेहता ने शादी कर ली है। उन्होंने बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग सात फेरे लिए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है।

Jheel Mehta Wedding: फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू सेना की सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकीं झील मेहता ने असल जिंदगी में नया कदम बढ़ाया है। झील ने शादी रचा ली है। जी हां, 30 साल की झील मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे संग शादी के सात फेरे लिए हैं। लाल जोड़े में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

झील ने बॉयफ्रेंड आदित्य संग रचाई शादी
झील मेहता के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके वेडिंग फोटोग्राफर ने उनकी शादी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें और दूल्हेराजा आदित्य टैग किया है। वीडियो में झील शादी के स्टेज पर ग्रैंड एंट्री लेती दिख रही हैं। लाल लहंगे और ज्वेलरी से सजीं एक्ट्रेस का लुक बेहद खूबसूरत है। झील को दुल्हन के रूप में देखते ही दूल्हेराजा आदित्य की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ये भी पढ़ें- Inside Pics: नया साल शुरू होते ही रणबीर ने वाइफ आलिया को लगाया गले, फैमिली के साथ मनाया जश्न

दूल्हे की उतारी नजर
अपनी दुल्हन को बाहों में भरते ही आदित्य के आंसू छलक पड़े। वरमाला पहनाते हुए झील ने अपने दूल्हे की नजर उतारी। दोनों को वीडियो में बेहद खुश देखा जा सकता है। खबरों के मुताबिक, झील और आदित्य करीब 14 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2024 की शुरुआत में कपल ने एक-दूसरे को प्रपोज करते हुए सगाई का अनाउंसमेंट किया था। वहीं अब परिवार वालों की मौजूदगी में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में झील मेहता को उनके सबसे फेमल रोल सोनू भिड़े के लिए आज भी जाना जाता है। हालांकि लंबे समय पहले ही उन्होंने शो छोड़ दिया था और एक्टिंग से दूरी बना ली थी। झील मेहता फिलहाल एक बिजनेस वुमन हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story