रिपोर्ट्स हैं कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द मां बनने वाली हैं। दिव्यांका और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत कर सकते हैं। हालांकि अब तक कपल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

Divyanka Tripathi pregnancy: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका-विवेक अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मां बनने वाली हैं दिव्यांका?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिव्यांका और विवेक जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सूत्रों का दावा है कि दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है और तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। यहां तक कि जल्द ही एक इंटिमेट बेबी शॉवर सेरेमनी भी आयोजित की जा सकती है, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।

Divyanka Tripathi

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। लंबे समय से उनके चाहने वाले इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उनकी केमिस्ट्री और बॉन्डिंग को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया।

भोपाल में हुई थी शादी

इस कपल ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी। उनकी शादी उस समय टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी।