Logo
‘धुरंधर 2’ 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी रही। कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म 1400 करोड़ के करीब पहुंचकर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह बड़े आंकड़ों की ओर तेजी से बढ़ रही है।

12वें दिन कमाई में बड़ी गिरावट

Ranveer Singh in Dhurandhar
Ranveer Singh in Dhurandhar

वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को फिल्म ने 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो रविवार की कमाई के मुकाबले काफी कम है। हालांकि, गिरावट के बावजूद फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 के सीन में पकड़ाया 'कैमरामैन': फैंस ने उड़ाया मजाक तो आदित्य धर ने बदला सीन; अब दिखेगा नया वर्जन

कुल कमाई 1400 करोड़ के करीब

Dhurandhar
Dhurandhar 2

फिल्म ने 12 दिनों में भारत में 872.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1392 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है, जिससे यह 1400 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है।

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

dhurandhar 2
dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह मजबूत कर चुकी है।

अब इन रिकॉर्ड्स पर नजर

Dhurandhar 2 controversy
Dhurandhar 2 

फिल्म की नजर अब आमिर खान की ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ जैसे बड़े रिकॉर्ड्स पर है। जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

यह भी पढ़े - रहमान डकैत के बाद इस दमदार किरदार में नजर आएंगे अक्षय खन्ना, एक्टर के लुक ने उड़ाए फैंस के होश!

7