Logo
Delhi Bribe Case: दिल्ली में CBI ने रिश्वत के आरोप में डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और ऑडिट ऑफिसर दिव्यांशु गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सीबाआई इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Bribe Case: दिल्ली में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई प्रोफाइल रिश्वत कांड का पर्दाफाश करते हुए  डिप्टी कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी अभिषेक मिश्रा को गिरफ्तार किया है। दिल्ली शाहदरा के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा पर 4 लाख रुपये का रिश्वत का आरोप लगा है। इसके अलावा CBI ने ऑडिट ऑफिसर (एओ) दिव्यांशु गौतम भी गिरफ्तार किया है, दोनों पर रिश्वत लेने का आरोप है।

इंस्पेक्टर से मांगी थी रिश्वत 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर अभिषेक मिश्रा और ऑडिट ऑफिसर (AO) दिव्यांशु गौतम ने दिल्ली नगर निगम के एक लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर से 4 लाख रुपये की रिश्वत की डिमांड की थी। जांच में सामने आया है कि यह पूरा मामला पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विंग से जुड़ा हुआ है। दरअसल  लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर मुकेश (पीड़ित के खिलाफ एक इंक्वायरी चल रही थी। इंक्वायरी के दौरान आरोपी अभिषेक मिश्रा और दिव्यांशु गौतम ने मामले को प्रभावित करने के लिए 4 लाख रुपये मांगे थे। 

CBI करेगी पूछताछ

मुकेश ने इस मामले की शिकायत सीबीआई के एंटी करप्शन ब्यूरो में कर दी थी। पीड़ित की शिकायत के बाद सीबीआइ ने जांच शुरू की और देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल CBI इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ करके पूरे मामले का खुलासा करेगी। 

इसके अलावा रिश्वत मांगने से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है। बता दें कि हाल ही में शाहदरा साउथ जोन में ही एक सहायक अभियंता (AE) को ठेकेदार से रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। लगातार आ रहे रिश्वत के मामलों के कारण निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

7