Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। Army Agniveer Bharti 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पहले जिन अभ्यर्थियों ने किसी कारणवश फॉर्म नहीं भरा था, उनके पास अब एक और मौका है। यह भर्ती कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CEE) के जरिए आयोजित की जाएगी।
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें, ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क: ₹250 (सभी वर्गों के लिए समान)
बिना फीस जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं होगा
आवेदन करने का आसान तरीका (Step-by-Step)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Apply/Login” पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन कर बाकी जरूरी जानकारी भरें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
योग्यता (Eligibility Criteria)
जनरल ड्यूटी (GD):
10वीं पास, कम से कम 45% अंक
टेक्निकल पद:
12वीं पास, 50% कुल अंक और हर विषय में 40%
क्लर्क/स्टोरकीपर:
12वीं पास, 60% अंक
अंग्रेजी/मैथ्स/अकाउंट्स में 50% जरूरी
ट्रेड्समैन:
8वीं/10वीं पास, न्यूनतम 33% अंक
मिलिट्री पुलिस:
10वीं पास, 45% अंक
आयु सीमा: 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच










