RPSC SI exam city slip 2026: राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI Exam City Intimation Slip 2026 जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में आयोजित होगा।
कब होगी परीक्षा?
राजस्थान पुलिस SI और प्लाटून कमांडर की लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
City Intimation Slip में क्या जानकारी मिलेगी?
इस स्लिप में उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी मिलती है, जैसे:
परीक्षा शहर/जिला
शिफ्ट टाइमिंग
अन्य जरूरी निर्देश
ध्यान दें: यह Admit Card नहीं है, बल्कि सिर्फ एग्जाम सिटी की जानकारी देने के लिए जारी किया गया है।
Admit Card से कैसे अलग है?
City Slip: केवल एग्जाम सिटी बताती है
Admit Card: एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश देता है
RPSC द्वारा Admit Card 2 अप्रैल 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है।
ऐसे डाउनलोड करें City Intimation Slip
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- RPSC Official Website या Rajasthan SSO Portal पर जाएं
- SSO ID/Username और Password से लॉगिन करें
- “Recruitment Portal” सेक्शन में जाएं
- “Rajasthan Police SI Exam 2026 City Slip” लिंक पर क्लिक करें
- स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें










