‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त आगाज! ओपनिंग डे पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रणवीर सिंह की फिल्म बनी नंबर-1 देखें पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

Dhurandhar Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है।

पहले दिन की कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर करीब 102 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के नाम था।

ओवरसीज में भी किया करोड़ा का कारोबार

सैकनिल्क की नई रिपोर्ट में धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने पहले ही दिन 64 करोड़ रुपये कमाए है। 

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Spolier: रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल नहीं, बल्कि ये है धुरंधर का असली मास्टरमाइंड; क्लाइमैक्स में मारी बाजी!

पेड प्रीव्यू से मिली बढ़त

Dhurandhar Collection Day 1

फिल्म ने रिलीज से पहले ही वर्ल्डवाइड पेड प्रीव्यू के जरिए भी लगभग 75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। हालांकि कुछ जगहों पर शो रद्द हुए, फिर भी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा।

कुल कलेक्शन

फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 75 करोड़ रुपये (वर्ल्डवाइड) और पहले दिन इंडिया में 102 करोड़ रुपये कमाए। इन दोनों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 177 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, ओवरसीज में प्रीमियर से फिल्म ने 64 करोड़ रुपये और कमाए। इन सब को जोड़कर 'धुरंधर द रिवेंज' ने लगभग 241 करोड़ रुपये की कमाई कर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

यह भी पढ़े - Danish Iqbal: ‘धुरंधर 2’ का सरप्राइज! ना सलमान-शाहरूख, इस एक्टर ने ‘बड़े साहब’ बनकर लूटी मेहफिल

कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे

Dhurandhar Collection Day 1

‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही इसने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की कमाई को भी पछाड़ दिया है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ पर पड़ा असर

इसी दिन रिलीज हुई पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने पहले दिन करीब 31.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो ‘धुरंधर 2’ से काफी कम है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक मिशन पर आधारित है, जिसमें इंडियन एजेंट पाकिस्तान में घुस कर पूरे टेररिज्म सिंडिकेट का खात्मा करता है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा भरपूर है। इसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन नजर आए हैं।

शानदार ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर 2’ ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने वाली है।

यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Preview BO: शो कैंसिल, फिर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई! 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन मचा दी सनसनी