VIDEO: पति रणवीर सिंह के साथ वोट डालने पहुंचीं प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण, पहली बार दिखा बेबी बंप

Ranveer-Deepika casted their Votes in Loksabha election 2024
X
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने किया मतदान।
मुंबई में 20 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण की वोटिंग हो रही है। इसी कड़ी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी मतदान किया। एक्ट्रेस अपने बेबी बंप के साथ नजर आईं।

Loksabha Election 2024: देश में इस समय लोकसभा चुनाव का माहौल है। 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका जिसका 20 मई को पांचवे चरण का मतदान किया जा रहा है। सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

पांचवे चरण के मतदान में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के तमाम सेलेबस सुबह 7 बजे वोटिंग करने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। भारत की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार अक्षय कुमार ने इस साल वोट डाला। जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, धर्मेंद्र, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान, जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारों ने सोमवार को वेटिंग की। वहीं बॉलीवुड की टॉप जोड़ी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी 20 मई को मतदान किया।

Ranveer Singh- Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड में हैं। वह गर्भवती हैं और इस साल वह मां बनने जा रही हैं। वहीं सोमवार को मुंबई में चल रहे मतदान के लिए दीपिका पादुकोण अपने हसबैंड व एक्टर रणवीर सिंह के साथ वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचीं।

Ranveer Singh- Deepika Padukone

इस दौरान एक्ट्रेस लूज़ वाइट कलर की शर्ट और डैनिम जींस पहनी नजर आईं। रणवीर सिंह भी वाइफ की तरह मैचिंग वाइट शर्ट-डैनिम जीन्स लुक में पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

Deepika Padukone baby bump

इस दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप भी देखने को मिला। लूज शर्ट में उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। इस दौरान वह पोलिंग बूथ तक जाने के लिए धीरे-धीरे चलती दिखीं। पति रणवीर उनका हाथ थामकर सेंटर तक ले जाते दिखे।

Ranveer-Deepika

पैरेंट्स बनने जा रहे कपल पिछले कुछ दिनों से पब्लिक अपीरियंस में देखने को नहीं मिले थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के मतदान को मद्देनजर रखते हुए दोनों एक साथ बूथ पहुंचे। बता दें, कपल इस साल सितंबर माह में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story