माता-पिता बने यामी गौतम और आदित्य धर: एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म; रखा वेदों से जुड़ा अनोखा नाम

Yami Gautam- Aditya Dhar became parents
X
यामी गौतम और आदित्य धर ने 2021 में शादी की थी।
Yami Gautam Welcomes Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के पति आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर बेटे के जन्म की गुडन्यूज शेयर की है।

Yami Gautam Welcomes Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) के घर खुशियों की बौछार आई है। एक्ट्रेस मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी और उनके पति व फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने बेटे के जन्म की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। कपल ने सोशल मीडिया पर कंबाइंड पोस्ट के साथ बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने अपने नन्हें मुन्ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।

यामी गौतम ने बेटे को दिया जन्म
'आर्टिकल 370' एक्ट्रेस यामी गौतम बीते दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में थीं। वहीं अब अभिनेत्री के घर फाइनली खुशियां आ गई हैं। वह पहली बार मां बनी हैं। आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत सा पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक महिला की गोद में बच्चे की आकृति और वह उसे लाड़ करती दिख रही है। आदित्य ने अपने पोस्ट में यामी को टैग करते हुए बेटे के जन्म का अनाउंसमेंट किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने डॉक्टर्स और मीडिया का आभार भी जताया है।

बेटे का रखा ये नाम
इसी के साथ कपल ने अपने पहले बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। उन्होंने बेटे का नाम 'VEDAVID'- वेदाविद/ वेदविद रखा है। यह संस्कृत से जुड़ा शब्द है जिसका अर्थ है वेदों को जानने वाला। आदित्य ने पोस्ट में बताया है कि उनके बेटे वेदाविद का जन्म अक्षय तृतीय के शुभ दिन यानी 10 मई को हुआ है। एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि वह अपनी प्रेग्नेंसी के समय में माइथेलॉजिकल किताबें पढ़ती थीं।

आदित्य धर ने पोस्ट किया शेयर
आदित्य धर ने पोस्ट में लिखा- "हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत जर्नी पर निकल रहे हैं। हम उत्सुकता से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। हम इस समय आशा और विश्वास से भरे हुए हैं कि वह हमारे पूरे परिवार और राष्ट्र का भी गौरव बनेगा।"

सेलेब्स ने दी बधाई
बेटे के जन्म के बाद न्यूली पैरेंट्स बेहद खुश हैं। कपल की खुशी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। रणवीर सिंग, ऋतिक रोशन, राशि खन्ना, नेहा धूपिया, मृणाल ठाकुर, आयुष्मान खुराना समेत कई सेलेब्रिटीज ने कपल को पैरेट्स बनने पर बधाईयां दी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story