Deepika and Ranveer Blazer Style: दीपिका-रणवीर डिनर डेट लुक, फैंस को ‘दुआ’ की झलक का इंतजार

Deepika and Ranveer Blazer Look
X
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
Deepika and Ranveer Blazer Style: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह डिनर डेट पर स्पॉट किए गए, जहां दोनों का स्टाइलिश लुक लोगों का दिल जीत ले गया।

Deepika and Ranveer Blazer Style: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) डिनर डेट पर स्पॉट किए गए, जहां दोनों का स्टाइलिश लुक लोगों का दिल जीत ले गया। दीपिका ने इस मौके के लिए एक बेहद खूबसूरत ब्लेजर को व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस के साथ पहना था। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा, जिसमें वो और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा की तरह कूल नजर आ रहे थे। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट को ब्लैक ब्लेजर के साथ ट्राउजर पहना था। खास बात यह थी कि, डिनर के बाद जब कपल बाहर आया, तब रणवीर दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें गाड़ी तक ले गए थे। इसके अलावा इस डिनर डेट पर उनकी बेटी दुआ (Dua) उनके साथ मौजूद नहीं थी।

दोनों की शादी कब हुई थी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। आप सभी को याद होगा कि, दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे और 8 सितंबर 2024 को उन्होंने अपनी बेटी दुआ (Dua) को जन्म दिया था।

इसे भी पढ़े: मुंबई में Waves 2025 का उद्घाटन: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रणबीर-आलिया समेत सेलेब्स पहुंचे जियो वर्ल्ड सेंटर

कपल्स के लिए परफेक्ट डिनर डेट लुक

दीपिका और रणवीर न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। इस डिनर डेट पर दीपिका का ब्लेजर शर्ट और जींस लुक काफी सुंदर है। वहीं रणवीर का ब्लैक एंड व्हाइट लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यानी एक कपल के डिनर डेट पर जाने के लिए ये लुक परफेक्ट है।

इस कपल ने एक बार फिर बता दिया कि, चाहे रेड कार्पेट हो या कैज़ुअल आउटिंग, उनका स्टाइल हमेशा खूबसूरत रहता है। इन सबके बीच फैंस को अब कपल की बेटी दुआ की और झलकियों का इंतजार रहेगा, लेकिन फिलहाल रणवीर-दीपिका का यह डिनर डेट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story