Logo
election banner
बॉबी देओल की वाइफ तान्या देओल का आज जन्मदिन है। एक्टर ने अपनी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर कई सेलेब्स भी दोनों पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

Bobby Deol wishes Birthday to wife Tanya Deol: बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक बॉबी देओल (Bobby Deol) को 90 के दशक से लेकर अब तक फैंस का खूब प्यार मिलता आ रहा है। हाल ही में बॉबी फिल्म 'एनिमल' से खूब सुर्खियों में आए हैं। फिल्म में उनका खूंखार अंदाज देखकर लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए। 

'एनिमल' से छाए बॉबी देओल
'एनिमल' में बॉबी ने कम समय के रोल में इतनी बखूबी एक्टिंग की, कि लोग फिल्म के हीरो रणबीर कपूर से ज्यादा बॉबी के फैन हो गए। बॉबी ने 10 मिनट के रोल में बिना बोले जिस तरह की परफॉर्मेंस दी, उससे लोग इतने इम्प्रेस हुए कि सोशल मीडिया पर हर तरफ एक्टर छाए रहे। बॉक्स आफिस पर भी 'एनिमल' ने तगड़ी कमाई की।

हालांकि बॉबी एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे हसबैंड भी हैं। बॉबी ने अपनी पत्नी को खास अंदाज में बर्थडे विश करते हुए जाहिर कर दिया है कि वे कितने रोमांटिक और लविंग हसबैंड हैं।

वाइफ तान्या को ऐसे किया बर्थडे विश
बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल का आज जन्मदिन है। एक्टर ने अपनी वाइफ के बर्थडे पर एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉबी ने बुधवार यानी 24 जनवरी को अपनी पत्नी तान्या देओल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी रोमांटिक फोटो पोस्ट की। इस तस्वीर में एक्टर प्यार से पत्नी को बाहों में पकड़े दिख रहे हैं। इस कैंडिड तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते दिख रहे हैं। तस्वीर पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

सेलेब्रिटीज ने भी किया विश
बॉबी ने लाइफ तान्या को इतने रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया की बॉलीवुड के बाकी सेलेब्रिटीज भी खुद को अपना प्यार लुटाने से रोक नहीं पाए। एक्टर के पोस्ट पर ट्विंकल खन्ना, चंकी पांडे, राहुल देव, शरद केलकर और राखी सावंत ने भी प्यार बरसाते हुए तान्या देओल को बर्थडे विश किया।

आपको बता दें, बॉबी और तान्या ने 30 मई 1996 में अपने करीबी परिवार और रिश्तेदारों के बीच शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम- आर्यमान और धरम देओल है।

5379487