haribhoomi hindi news
Sharda Sinha प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते वह आईसीयू में एडमिट हैं। 72 शारदा सिन्हा ने हिंदी सिनेमा में कई सुपरहिट गानों में आवाज दी है।

Folk Singer Sharda Sinha Hospitalized: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका व पद्मभूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित 74 वर्षीय शारदा सिन्हा की तबीयत  अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायिका दिल्ली के एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

72 वर्षीय गायिका की बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार शारदा सिन्हा पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में एडमिट हैं लेकिन शनिवार (26 अक्टूबर) सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें खाने-पीने में समस्याएं आ रही थीं जिसके बाद उनकी सेहत और गिर गई जिसके चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। शारदा सिन्हा के पति बृज किशोर (80 वर्षीय) का हाल ही में ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था जिसके बाद से वह काफी चिंतित रहती थीं। 

लोक गायिका की हेल्थ को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन शारदा के बेटे अंशुमन सिन्हा ने एक मीडिया को बताया है कि उनकी मां की सेहत में पहले सुधार आया था लेकिन शनिवार सुबह सेहत और बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में रखा गया। शारदा सिन्हा को भारत सरकार से 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

शारदा सिन्हा के मशहूर गाने
बता दें कि शारदा सिन्हा के गाने बिहारी छठ त्योहार के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। छठ के लिए उनके गाने सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं जो 60 से अधिक छठ के गाने गा चुकी हैं। बिहार में शादी-विवाह समारोह में भी उनके गाने खूब सुने जाते हैं।उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्हें सलमान खान-भाग्यश्री की फिल्म मैंने प्यार किया (1989) का गाना कहे तो से सजना के लिए जाना जाता है। इसके अलावा हम आपके हैं कौन विदाई गीत 'बाबुल जो तुमने सिखाया', गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 का गाना 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' में भी अपनी आवाज दी है। 

 

7