दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद उनकी पोती Zanai Bhosle ने सोशल मीडिया पर भावुक नोट शेयर किया है। उन्होंने दादी के साथ तस्वीर शेयर कर ‘अलविदा माय लव’ लिखा।

Asha Bhosle Granddaughter: दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन से पूरा संगीत जगत शोक में डूबा हुआ है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से न सिर्फ इंडस्ट्री, बल्कि परिवार भी गहरे सदमे में है। 13 अप्रैल की शाम 4 बजे मुबंई के शिवाजी पार्क स्थित शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

पोती जनाई भोसले का भावुक पोस्ट

Zanai Bhosle

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले दादी के निधन से पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दादी के साख आखिरी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उनके अंदर इस वक्त भावनाओं का सैलाब है। उन्होंने कहा कि जब वो थोड़ा संभल पाएंगी, तब अपने दिल की बात लिखेंगी। फिलहाल उन्होंने लोगों द्वारा दिए गए प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया।

‘अलविदा माय लव’ कहकर दी विदाई

जनाई ने दादी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अलविदा माय लव, मेरी जिंदगी का प्यार।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी भावुक हो गए हैं।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सोमवार को आशा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान परिवार और फैंस की आंखें नम नजर आई।

अंतिम संस्कार के दौरान जनाई खुद को संभाल नहीं पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। 

दादी से था बेहद खास रिश्ता

जनाई और आशा भोसले के बीच गहरा जुड़ाव था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। जनाई पहले भी कई बार कह चुकी हैं कि वो अपनी दादी के बहुत करीब हैं और उन्हें किसी के साथ शेयर नहीं कर सकती।

संगीत की विरासत को आगे बढ़ा रही जनाई

जानाई ने भी दादी के नक्शे कदम पर चलते हुए सिंगिंग में कदम रखा है। उनका गाना ‘केहंदी है’ काफी पसंद किया गया था। अब वो फिल्मों में भी डेब्यू करने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़े - आशा भोसले की वजह से भतीजी पद्मिनी कोल्हापुरे को मिला ब्रेक, फिर Mai में साथ किया काम