Logo
election banner
सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब उनकी बहन अर्पिता खान दिल्ली के मशहूर निजामुद्दीन दरगाह पहुंची हैं। यहां उन्होंने अपने भाई व परिवार के लिए मन्नत मांगी और उनकी सलामती की दुआ की।

Arpita Khan prays at Hazrat Nizamuddin Dargah: बॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर एक हफ्ते पहले फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया था। हर कोई इस खबर से शॉक्ड है और भाईजान की सलामति के लिए दुआएं मांग रहा है। मुंबई पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वे मामले की गंभरती से जांच में जुटे हैं। हालांकि इस घटना के बाद सलमान अपने काम पर वापस लौट चुके हैं। लेकिन दबंग खान कि हिफाजत के लिए अब भी लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। 

निजामुद्दीन दरगाह पहुंची अर्पिता खान
इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर कोई सलमान की सलामती के लिए दुआ मांग रहा है। इसी बीच टाइगर की बहन अर्पिता खान अपने भाई और परिवार की रक्षा के लिए मन्नत मांगने दिल्ली के मशहूर निजामुद्दीन दरगाह पहुंची हैं। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें अर्पिता खान निजामुद्दीन दरगाह में माथा टेककर प्रार्थना करते दिख रही हैं, साथ ही दरगाह की दीवार पर मन्न्त का धागा बांधते नजर आ रही हैं।

बांधा मन्नत का धागा
अर्पिता खान का ये वीडियो पैपराजी पल्लव पालिवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में अर्पिता फ्लोरल प्रिंट का कुर्ता सूट पहनी नजर आ रही हैं। सर पप दुपट्टा ओढ़े सलमान की बहन अपने भाई और परिवार की सलामती के लिए हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर मन्नत का धागा बांधते दिख रही हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

14 अप्रैल को हुई घटना
14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 अज्ञात हमलावरों ने हवाई फायरिंग की थी जिसमें से 3 गोलिंया उनकी बिल्डिंग में लगी थीं। इस हमले से इंडस्ट्री में दहशत फैल गई थी। हर कोई सलमान खान के लिए चिंता में पड़ गया था। कई दिग्गज स्टार्स और राजनीतिज्ञ एक के बाद एक सलमान से मिलने उनके घर पहुंच रहे थे। फायरिंग की घटना के बाद दबंग खान के भाई अरबाज खान और बहन अर्पिता व बहनोई आयुष शर्मा अपने परिवार से मिलने पहुंचे थे। वहीं अपने परिवार के लिए दुआएं मांगने अर्पिता अब अल्लाह के दर पहुंची हैं।

5379487