Logo
election banner
फेमस टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। बीती रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके चलते उनका निधन हो गया। ऋतुराज सिंह ने 59 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Rituraj Singh Death: टीवी जगत से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें बीती रात हार्ट अटैक आया था जिसके चलते के 19 फरवरी को उनकी मौत हो गई।

ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के प्रसिद्ध शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। अभिनेता की अचानक निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री से लेकर सेलेब्स तक शोक की लहर है।

करीबी दोस्त ने की मौत की पुष्टि
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुराज के करीबी दोस्त अमित बहल ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है। अमित बहल ने ऋतुराज सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा- "कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। कुछ समय पहले उन्हें पैंक्रियाज़ के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट संबंधित तकलीफें हुईं और उनका निधन हो गया।"

ऋतुराज सिंह ने टीवी से लेकर फिल्मों तक छोड़ी छाप
ऋतुराज सिंह कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। हाल ही में वह रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। इसके अलावा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'आहट', और 'दीया और बाती' हम जैसे हिट शोज में अलग-अलग किरदार में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा ऋतुराज सिंह फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' और 'जर्सी' में भी कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं। एक्टर को ओटीटी वेब शोज़ से भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हाल ही में उन्हें 'मेड इन हेवन', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'अभय' और 'बंदीश बैंडिट्स' जैसे वेब शो में देखा गया था। 

अरशद वारसी ने जताया शोक
ऋतुराज सिंह के निधन की खबर सामने आते ही हर कोई शॉक में है। सेलेब्स से लेकर फैंस इस खबर से गमगीन हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने ऋतुराज सिंह के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, ऋतुराज के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। वह मेरी ही बिल्डिंग में रहते थे। वह बतौर प्रोड्यूसर मेरी पहली फिल्म का हिस्सा थे। एक अच्छे दोस्त और बेहतरीन कलाकार को खो दिया... आपको मिस करूंगा भाई।

5379487