Logo
election banner
एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में बताया है कि वह पर्दे पर जयपुर की सबसे खूबसूरत महारानी रहीं गायत्री देवी का किरदार निभाना चाहती हैं। महारानी गायत्री देवी अपने समय की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं और उनका शाही स्टाइल और फैशन अंदाज आज भी जीवंत है।

Ananya Pandey on Maharani Gayatri Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में उनके आदित्य रॉय कपूर के साथ डेटिंग की अफवाहें काफी सुर्खियों में हैं। इसी के साथ वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चाओं में हैं। हाल ही में अनन्या लैकमे फैशन वीक में रैंप वॉक कर अपना जलवा बिखरते नजर आईं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक ख्वाहिश बयां की है। 

महारानी गायत्री देवी का किरदार निभाना चाहती हैं अनन्या
इस फैशन इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने एक रियल लाइफ किरदार को पर्दे पर निभाने की इच्छा जताई है। उन्होंने बताया है कि वह राजस्थान की महारानी गायत्री देवी के जीवन को पर्दे पर उतारना चाहती हैं। जब अनन्या पांडे से पूछा गया कि अगर उन्हें ऑनस्क्रीन किसी फैशन आइकन का किरदार निभाना हो तो वह किसे चुनेंगी? इसपर अनन्या ने कहा, "मुझे लगता है कि गायत्री देवी।" आपको बता दें, गायत्री देवी भारत की सबसे खूबसूरत महारानियों में से एक थीं। वह उस दौर की सबसे स्टाइलिश शाही महिलाओं में जानी जाती थीं। गौरतलब है, फेंफड़ों की बीमारी के कारण 2009 में उनका निधन हो गया था। उनकी आयु 90 वर्ष थी।

कौन थीं महारानी गायत्री देवी?
महारानी गायत्री देवी अपने जमाने की खूबसूरत महारानियों में से एक थीं। उनका जन्म 23 मई 1919 में लंदन में हुआ था। उनके पिता कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) के महाराजा जितेंद्र नारायण थे और माता इंद्रा राजे बरोड़ा की मराठा राजकुमारी थीं। कूच बिहार की राजकुमारी गायत्री देवी ने लंदन में ही रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनका विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से हुआ। वह महाराजा सवाई मानसिंह की तीसरी पत्नी थीं। 

दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शुमार
गायत्री देवी अपनी सुंदरता और पहनावे के लिए प्रसिद्ध थीं जो हमेशा फैशनेबल और क्लासिक होते थे। वोग मैगेजीन ने गायत्री देवी का नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत 10 महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। उनके स्टाइल स्टेटमेंट में रॉयलटी झलकती थी। वह अधिकतर फ्रेंच शिफॉन साड़ी के साथ मोतियों वाली ज्वैलरी पहना करती थीं। उनके पास हीरा, पन्ना और रुबी से जड़े नवरत्न वाली ज्वेलेरी और अलग-अलरग प्रकार की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन हुआ करता था।  

jindal steel
5379487