Alaya F: बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया एफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही में वह एक फैशन इवेंट में शामिल हुई थीं जहां उनके चेहरे में बदलाव को लेकर कई यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि उन्होंने नोज जॉब और लिप फिलर्स कराए हैं। हालांकि, आलाया ने इन अफवाहों पर तुरंत और बेबाक अंदाज में जवाब दिया।
प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर अलाया का जवाब
आलाया एफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की सर्जरी नहीं करवाई है। उन्होंने साफ कहा, “अगर मैंने कुछ कराया होता, तो मैं खुद बताती। मैं इस तरह की चीजें छुपाने या झूठ बोलने वालों में से नहीं हूं।”
ये भी पढ़ें- Badshah Wedding: बादशाह ने की दूसरी शादी! इस पंजाबी एक्ट्रेस संग लिए सात फेरे; PHOTOS
उन्होंने आगे बताया कि उनके लुक में जो बदलाव नजर आ रहा है, वह अलग लाइटिंग, बेहतर लाइफस्टाइल, हाइड्रेशन, लिंफैटिक और फेस मसाज जैसी आदतों की वजह से हो सकता है। आलाया ने हंसते हुए कहा कि “कुछ नहीं किया है, वही नाक और वही होंठ हैं।”
ये भी पढ़ें- FACT CHECK: क्या जून में रिलीज होगी 'धुरंधर 3'? ‘Final Chapter’ वाली वायरल तस्वीर पर मुकेश छाबड़ा ने तोड़ी चुप्पी
अलाया का फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो आलाया ने साल 2020 में फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और तब्बू नजर आए थे। हाल ही में वह फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखीं, जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल थे।
अब आलाया जल्द ही मुंबई पर आधारित थ्रिलर सीरीज ‘स्टॉर्म’ में नजर आएंगी, जिसे ऋतिक रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस सीरीज में उनके साथ पार्वती थिरुवोथु, सृष्टि श्रीवास्तव, ररमा शर्मा और सबा आजाद भी दिखाई देंगी।