7 Dogs Trailer: सऊदी सिनेमा और बॉलीवुड का जबरदस्त देखने को मिलने वाला है। सऊदी एक्शन फिल्म ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी ने लाइमलाइट लूट ली। फिल्म में दमदार एक्शन, स्टाइलिश विजुअल्स और इंटरनेशनल लेवल की मेकिंग के बीच सलमान और संजय दत्त खास कैमियो करते नजर आएंगे।
7 डॉग्स के ट्रेलर में दिखे सलमान-संजय
ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त की भूमिकाओं को लेकर मेकर्स ने सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन यह साफ है कि दोनों के कैमियो बेहद प्रभावशाली हैं। सलमान खान पहली बार सफेद सूट में बेहद कॉन्फिडेंट अंदाज़ में नजर आते हैं और एक संवाद बोलते हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। वहीं, संजय दत्त की एंट्री एक खतरनाक और ताकतवर किरदार के रूप में दिखाई गई है, जहां उनके पीछे चलते लोग और हाथ में मौजूद गैजेट उनके किरदार कोऔर भी इंटेंस दिखाते हैं।
हालांकि ट्रेलर में दोनों को एक्शन करते नहीं दिखाया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सरप्राइज फिल्म के लिए बचाकर रखा गया है। इसी रहस्य ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फैंस की बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
ट्रेलर रिलीज होते ही सलमान और संजय के सीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गए। फैंस ने जमकर तारीफ की। किसी ने सलमान की डायलॉग डिलीवरी की तुलना उनकी हालिया फिल्मों से की, तो कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को फिर से साथ देखकर खुशी जताई। कई यूजर्स ने लिखा कि वे इस आइकॉनिक जोड़ी को लंबे समय बाद साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं।
#SalmanKhan Screen Presentation 🔥
— Filmy_Duniya (@SouthLover8961) February 10, 2026
Bhaijaan Glimpse In 7 Dogs 🔥🔥🔥
Blockbuster Written All Over It 🔥 pic.twitter.com/NdnGkBUV2L
Bhai & Baba together in The Seven Dogs trailer 💥
— CINEINFINITY (@cine_infinity) February 10, 2026
Power-packed glimpse that instantly grabs attention!#SalmanKhan #SanjayDutt #TheSevenDogs pic.twitter.com/sND7DIWCdF
सलमान खान-संजय दत्त की जोड़ी
गौरतलब है कि सलमान खान और संजय दत्त इससे पहले ‘साजन’, ‘दस’ और ‘चल मेरे भाई’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में दोनों एपी ढिल्लों के गाने ‘ओल्ड मनी’ में भी साथ नजर आए थे। अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने यह भी कंफर्म किया था कि वह संजय दत्त के साथ एक नई एक्शन फिल्म पर काम करने वाले हैं, जिसे उन्होंने देसी और बेहद दमदार एक्शन से भरपूर बताया था।
‘7 डॉग्स’ के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन आदिल एल अर्बी और बिलाल फल्लाह ने किया है। फिल्म में मिस्र के मशहूर अभिनेता करीम अब्दुल अजीज और अहमद एज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी मिडिल ईस्ट में फैल रही एक खतरनाक नई ड्रग के खिलाफ जंग पर आधारित है। ‘7 डॉग्स’ इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।










