Logo
अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से चल रहे फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने अपना वीडियो जारी कर इस फेक अकाउंट से बचने के लिए फैंस को आगाह किया।

Anupam Kher: वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस जुड़ते हैं। हाल ही में उनके नाम से कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स सोशल मीडिया पर सामने आए जिसे देख खुद एक्टर शॉक्ड रह गए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अफने फैंस और दोस्तों को सतर्क किया है। अभिनेता ने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर नकली अकाउंट चला रहा है और उनके दोस्तों को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा है।

अनुपम खेर ने जारी किया वीडियो

मंगलवार को अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह हिंदी में लोगों से अपील करते नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके कई करीबी दोस्तों ने उन्हें मैसेज कर बताया है कि इंस्टाग्राम पर AnupamKher30 और AnupamPKher30 जैसे नामों से अकाउंट बनाए गए हैं। इन फर्जी प्रोफाइल्स में उनकी ही तस्वीरें और वीडियो इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

अनुपम ने साफ शब्दों में कहा कि उनका इन अकाउंट्स से कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने ऐसा कोई दूसरा अकाउंट नहीं बनाया है। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसे अकाउंट्स को पूरी तरह नजरअंदाज करें और किसी भी तरह की रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। अभिनेता ने कहा कि जब उनके अपने दोस्तों ने उनसे पूछा कि उन्होंने नया अकाउंट क्यों बनाया है, तब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला।

वर्क फ्रंट की बात करें तो
अनुपम खेर जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उनके करियर की लगभग 550वीं फिल्म मानी जा रही है। सीक्वल में ओरिजिनल स्टार कास्ट की वापसी होगी, जिसमें बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, पार्विन डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा शामिल हैं। वहीं, इस बार फिल्म में रवि किशन की भी एंट्री होगी।

फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं, जबकि पहली फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। ‘खोसला का घोसला’ एक मिडिल क्लास दिल्ली परिवार की कहानी थी, जो अपनी जमीन वापस पाने के लिए बिल्डर से संघर्ष करता है। सीक्वल की रिलीज डेट फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

5379487