Sara Arjun: कौन है ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की नई हीरोइन सारा अर्जुन? कभी थीं बॉलीवुड की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस

कौन है ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह की नई हीरोइन सारा अर्जुन? कभी थीं बॉलीवुड की सबसे अमीर चाइल्ड एक्ट्रेस
X
हाल ही में जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ, तो हर किसी की नजरें एक नए चेहरे पर टिक गईं। ये चेहरा था सारा अर्जुन का। आइए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस।

Sara Arjun: रणवीर सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ। फिल्म में संजय दत्त और आर. माधवन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं, लेकिन हर किसी की नजरें फिल्म की नई हीरोइन सारा अर्जुन पर जाकर टिक गईं।

एक समय की चाइल्ड आर्टिस्ट रही सारा अब बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सारा अर्जुन और वो चर्चा में क्यों हैं।

कौन हैं सारा अर्जुन?

साल 2005 में जन्मीं सारा अर्जुन अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने महज एक साल की उम्र में एक विज्ञापन में काम किया और फिर कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आईं। लेकिन सारा को पहचान मिली साल 2011 की तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से, जिसमें उन्होंने विक्रम की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।


₹800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर में निभाया था किरदार

सारा अर्जुन ने मणिरत्नम की ऐतिहासिक फ्रेंचाइज़ी ‘पोन्नियिन सेलवन’ में ऐश्वर्या राय के किरदार नंदिनी का बचपन निभाया था। ये फिल्म दो भागों में आई और दोनों ने मिलकर लगभग ₹800 करोड़ की कमाई की। यह सारा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म थी और यहीं से उन्हें भारत की सबसे अमीर बाल कलाकार कहा जाने लगा।


भारत की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुकी हैं सारा

साल 2022 में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अर्जुन की नेटवर्थ ₹10 करोड़ आंकी गई थी। उस वक्त वो भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस थीं। बाद में उनकी जगह ये टाइटल रीवा अरोड़ा को मिल गया।

‘धुरंधर’ में बनीं रणवीर सिंह की हीरोइन

‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ एक अहम भूमिका में देखा जाएगा। फर्स्ट लुक वीडियो में उन्हें क्लब में डांस करते, गाड़ी में रणवीर के साथ बैठी हुई और एक इमोशनल सीन में दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में उनकी भूमिका छोटी जरूर है, लेकिन यह उनके लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू को दर्शाता है।

क्या है 'धुरंधर' की कहानी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' की कहानी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जीवन पर आधारित मानी जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फर्स्ट लुक में ज़िक्र है कि फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।



काजल सोम

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story