उत्तराखंड त्रासदी: Farhan Akhtar ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बाढ़ पीड़ितों को दी ये जरूरी चीज

उत्तराखंड में बाढ़ ने मचाया कहर, फरहान अख्तर ने पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ
X

फरहान अख्तर (Photo- Instagram)

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर छाया हुआ है। कई जिले और शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इसी बीच अभिनेता फरहान अख्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं।

Uttarakhand Flood: उत्तराखंड में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन चुके हैं। बाढ़ की चपेट में आने से कई जिलों व शहरों में तबाही मच गई है जिससे सैकड़ों लोगों ता जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने मदद का हाथ बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मोबाइल फोन दान किए हैं।

फरहान अख्तर ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

बताते चलें, उत्तराखंड के के हर्षिल और धराली इलाकों में बाढ़ के कारण स्थिति बदतर हो चुकी है। इसके चलते कई परिवार अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में फरहान ने 50 मोबाइल फोन इस क्षेत्र में पहुंचाए हैं। इससे लोग अपने परिजनों और बचाव टीम से संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक फोन की कीमत लगभग ₹7,000 बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन (BDRF) ने इस पहल की शुरुआत की थी। ये गुरुग्राम की नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाईजेशन है। इस संस्था के दिव्यांशु उपाध्याय ने 10 अगस्त को फरहान अख्तर से मदद की गुहार लगाई थी। दिव्यांशु ने फरहान को मैसेज कर बताया था कि बाढ़ के बाद लोगों का उनके परिजनों से संपर्क टूट गया। ऐसे में एक्टर ने तुरंत उनकी मदद की और फोन भिजवाए। जब पीड़ितों को फोन मिले और उन्होंने परिवार से बात की, तो उनके चेहरों पर राहत और सुकून झलक आया।

फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह मेजर शैतान सिंह भाटी का रोल निभाते दिखेंगे। उनके साथ राशि खन्ना लीड एक्ट्रेस होंगी। '120 बहादुर' 1962 की इंडिया-चाइना वॉर की रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है जो 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा फरहान इन दिनों फिल्म ‘डॉन 3’ के निर्देशन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं लीड एक्ट्रेस के नाम पर अभी फिलहाल जानकारी नहीं आई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story