UP Board Results 2024: इस डेट को जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, जांच प्रक्रिया 31 मार्च को हो रही समाप्त; जानें पूरी डिटेल्स

UP Board Results 2024
X
UP Board Results 2024
UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू है, जो 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा।

UP Board Results 2024: यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू है, जो 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है। छात्र नतीजे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। बता दें, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 9 मार्च को समाप्त हुई थी।

इस डेट को जारी होगा रिजल्ट
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी। एग्जाम में करीब 55 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं केंद्रों पर सख्ती के कारण 3 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा भी छोड़ दी थी। साल 2023 में 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ 25 अप्रैल को घोषित हुए थे। संभावना है कि इस बार भी दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन जारी हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 अप्रैल के आसपास घोषित किए जा सकते हैं।

इतने प्रतिशत सफल हुए थे छात्र
गौरतलब है कि पिछली बार 10वीं में कुल 89.78 फीसदी छात्र पास हुए थे। लड़कियां 93.34% और लड़के 86.64% पास हुए थे। वहीं 12वीं में कुल 75.52 फीसदी लड़के-लड़कियां पास हुए थे, जिसमें लड़कियों 83% और लड़के 69.34% सफल हुए। सत्र 2024 में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 29,47,311 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 25,77,997 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 10वीं की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 94,802 परीक्षकों की नियुक्ति की गई हैं। वहीं 12वीं के 1.25 करोड़ आंसर शीट के चेकिंग के लिए कुल 52,295 परीक्षकों को लगाया गया हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story