UP Board Result 2024: देश के सबसे बड़े स्टेट बोर्ड का रिजल्ट आज; 17 दिनों में परीक्षा, 12 दिन में चेक की 3 करोड़ कॉपियां

UP Board Exam 2024
X
UP Board Result 2024: देश के सबसे बड़े स्टेट बोर्ड यानी यूपी बोर्ड का आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होना हैं। यूपी बोर्ड ने इस बार 17 दिनों में परीक्षा और 12 दिनों में कॉपियों का मूल्यांकन किया है।

UP Board Result 2024: देश के सबसे बड़े स्टेट बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(यूपी बोर्ड) आज शनिवार को दोपहर के 2 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होना हैं। बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट जारी करेंगे। छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी चेक कर सकते हैं।

17 दिन में हुई परीक्षा, 12 दिनों में मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हुई थी। बोर्ड का लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए 8265 केंद्र बनाए गए थे। इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। वहीं 3.01 करोड़ कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च तक चली। जिसमें सिर्फ 12 वर्किंग डे शामिल है।

3.24 लाख स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड में 55,25,308 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें हाई स्कूल के 29.47 लाख और इंटर के 25.77 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि परीक्षा में 52 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। इस साल 3.24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है।

33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी
यूपी बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स को कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। अगर किसी सब्जेक्ट में पासिंग मार्क्स से कम मार्क्स आएं हों, तो स्टूडेंट को उस सब्जेक्ट में फेल माना जाएगा। फेल हुए स्टूडेंट्स को एक बार सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका भी मिलेगा। अगर कोई स्टूडेंट सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी पास नहीं हो पाता, तो उसे अगले साल बोर्ड एग्जाम देना होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story