UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट 

GUJCET result 2025
X
GUJCET result 2025
UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का  रिजल्ट जारी करेगा।

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटर) का रिजल्ट जारी करेगा। एग्जाम में बैठने वाले करीब 54 लाख स्टूडेंट्स को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। 20 अप्रैल के बाद कभी भी परिणाम घोषित हो सकता है। जिन बच्चों ने इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा दी है वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

दो पाली में हुई थी परीक्षा
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच आयोजित हुई थी। इस दौरान यह परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं।

33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स नहीं हासिल कर पाता तो उसे फेल माना जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story