Board Exam Cancelled:असम में कक्षा 11वीं की परीक्षाएं रद्द, पेपर लीक के बाद लिया फैसला

Exam Cancelled
X
RRB JE CBT 2 Exam Cancelled
असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू के अनुसार, प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बाद राज्य बोर्ड की 11वीं कक्षा की 24 से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।

SEBA Assam Board exam cancelled: बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। अब तक बिहार बोर्ड, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। इस बीच कई राज्यों में पेपरलीक की घटनाएं भी सामने आईं। हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक का मामला सामने आया था। तब हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पेपर रद्द किए थे और अब असम बोर्ड ने पेपर रद्द करने का फैसला लिया है।

असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू के अनुसार, प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बाद राज्य बोर्ड की 11वीं कक्षा की 24 से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष या कक्षा 11 की परीक्षाएं 6 मार्च को शुरू हुईं और 29 मार्च तक जारी रहने वाली थीं। इन परीक्षाओं में कुल 36 विषय शामिल थे।

बता दें कि इससे पहले, 21 मार्च को असम राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड (ASSEB) की 11वीं कक्षा की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था, जिससे अधिकारियों को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इससे पहले बरपेटा जिले की कक्षा 9 की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। इस मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story